{"_id":"688fbf18657795f6890f29fb","slug":"sawan-jot-mahotsav-religious-organizations-took-out-a-procession-in-haridwar-mla-and-mayor-also-participated-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140257-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन जोत महोत्सव : धार्मिक संस्थाओं ने हरिद्वार में निकाली शोभा यात्रा, विधायक व मेयर भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन जोत महोत्सव : धार्मिक संस्थाओं ने हरिद्वार में निकाली शोभा यात्रा, विधायक व मेयर भी हुए शामिल
Mon, 04 Aug 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23: हरिद्वार में सावन जोत महोत्सव के दौरान जोत की आराधना करते सोनीपत से विधायक निखिल मदान
सोनीपत। सावन में सोनीपत की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से जोत महोत्सव हरिद्वार में मनाया गया। इसमें विधायक निखिल मदान ने संस्थाओं की ओर से निकाली की गई शोभायात्रा में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।
विधायक ने महावीर दल पंजी सोनीपत, नवयुवक सेवा समिति, श्री सेवा समिति महावीर दल, ओल्ड श्री बालाजी सेवा संघ, श्री जय हनुमान सेवा समिति, हनुमान सेवा समिति की ओर से हरिद्वार में आयोजित जोत महोत्सव में भाग लिया। महावीर दल पंजी सोनीपत सेवा समिति की ओर से मां माया देवी मंदिर (जूना अखाड़ा) से हर की पौड़ी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इसमें बालाजी हनुमान जी के भव्य स्वरूप, भगवान शिव, राम दरबार और अन्य आकर्षक झांकियां शामिल रही। इस शोभायात्रा में विधायक निखिल मदान ने हर की पौड़ी तक पहुंचकर मां गंगा के चरणों में जोत को प्रवाहित किया। इसमें सोहन लाल बत्रा, बीआर आहूजा, राजकुमार मदान, रोहित आहूजा, गुलशन शर्मा, सुरेश भारद्वाज, पवन तनेजा, पूर्व पार्षद अशोक अरोड़ा, मदन अरोड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेयर ने हनुमान स्वरूप महाराज के साथ किया नृत्य
मेयर राजीव जैन ने हनुमान स्वरूप महाराज व श्रद्धालुओं संग स्वयं भगवान शिव एवं मोक्षदायिनी मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव हमें सिखाते हैं कि विलासता में नहीं बल्कि सादगी में ही आत्मिक शांति है। श्रद्धालुओं ने गंगा में खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और राम नाम की माला जपी। दोपहर बाद रामपुरा पुल, आनंद भवन, पावन धाम और मायादेवी मंदिर से जोत को प्रवाहित करने के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हनुमान स्वरूप महाराज का नृत्य और उसके साथ नाचते गाते युवा भक्तों की टोली वातावरण को धर्ममय बना रही थी। मेयर राजीव जैन ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजेश्वरानंद महाराज से धर्म चर्चा की। कार्यक्रम में गौरव भोला, भारत भूषण, ओमप्रकाश नारंग, गुलशन अनेजा, राजेश शर्मा, अमन, विशु, केशव, लोकेश शर्मा, राहुल जैन, जवाहर कालका, सियाराम, राजेश, मनीष, सचदेवा, राकेश वर्मा, मामन, सुभाष चोपड़ा, राजू शर्मा, पंकज शर्मा, देवकीनंदन व गौरव भी मौजूद रहे।