फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Savitribai Phule was dedicated to women's education: Saini

महिला शिक्षा के लिए समर्पित रहीं सावित्री बाई फुले : सैनी

Wed, 11 Mar 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule was dedicated to women's education: Saini
सावित्री बाई फुले की पुण्यति​थि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था 
गोहाना। पानीपत रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले चौक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सावित्रीबाई फुले की 139वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला अध्यापिका थीं।
विज्ञापन

उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्ग, खासकर दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके प्रयासों से महिलाओं की शिक्षा की मजबूत नींव पड़ी। समारोह की अध्यक्षता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर सावित्रीबाई फुले ने वर्ष 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश का पहला बालिका स्कूल शुरू किया था। इस मौके पर समाजसेवी हर भगवान चोपड़ा, गुलाब सैनी, रोशन लाल सैनी, रोहतास अहलावत, विनोद दोदुवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed