फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanchs who were going to show black flags in the rally were detained

Sonipat News: रैली में काले झंडे दिखाने जा रहे सरपंचों को हिरासत में लिया

Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
Sarpanchs who were going to show black flags in the rally were detained

विज्ञापन
सोनीपत। ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में काले झंडे लेकर जन उत्थान रैली में जा रहे जिला पार्षद व सोनीपत खंड के सरपंचों को गांव बिधल के पास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्हें बस में बैठाकर मोहाना थाने ले जाया गया। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तक सभी को थाने में ही रखा गया, उसके बाद छोड़ दिया गया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने कहा कि पुलिस रैली से एक दिन पहले ही उन्हें हिरासत में लेने के लिए दबिश दे रही थी। जिस कारण उन्हें व सरपंचों को कड़ाके की ठंड में पूरी रात खेत में बितानी पड़ी। सुबह रैली स्थल की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले गई। बड़वासनिया व सरपंचों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात से ही उनके पीछे पड़ी हुई थी और हिरासत में लेने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को उत्तर प्रदेश के कैराना में शादी समारोह में गए थे, वहां पर भी पुलिस पहुंच गई। वह किसी प्रकार वहां से निकलकर घर पहुंचे तो वहां पर पहले से ही पुलिस मौजूद थी। उन्हें मजबूरी में रात खेतों में गुजारनी पड़ी। सुबह वह सरपंचों के साथ काले झंडे लेकर गोहाना रैली स्थल की तरफ जाने लगे तो गांव बिधल के पास उन्हें हिरासत में ले लिया गया। थाने में उनको दिनभर भूखे बैठे रहे। बाद में खाना भी अपने पैसों से ही मंगवाकर खाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरपंच अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार कदम नहीं उठाती है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

--------
मुख्यमंत्री के ओएसडी को सौंपा ज्ञापन
राई। राई खंड के सरपंचों ने ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल नियम को वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें भी मध्यप्रदेश की तर्ज पर 25 लाख रुपये तक के काम अपने हिसाब से करने की छूट दी जाए। राइट टू रिकॉल और ई-टेंडरिंग नीति को वापस लेना चाहिए। सरपंचों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों ने दहन किया सरकार का पुतला, गृह मंत्री के न आने पर बांटी मिठाई
गोहाना। जन उत्थान रैली के विरोध में मुंडलाना बीडीपीओ कार्यालय के बाहर सरपंचों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंचायत मंत्री बबली के पुतलों का दहन किया। सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ई-टेंडरिंग को वापस लेने की मांग की। रैली में शाह के नहीं आने पर मिठाई बांटी। मुंडलाना खंड सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राजेश उर्फ राजू का कहना है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को नकार दिया है। गोहाना रैली में लोगों की संख्या बहुत की कम थी। सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। गांव की जनता सरपंचों के साथ है। इस अवसर पर सरपंच बिजेंद्र सिवानका, धर्मबीर छतेहरा, सतपाल मान, नरेंद्र चहल, इंद्रपाल शामडी, वजीर बरोदा, रामनिवास बुटाना, सन्नी मलिक, संदीप सिरसाढ, भीम शर्मा, अर्जुन जवाहरा, संदीप खेड़ा व संदीप चिडाना मौजूद रहे।

अपनी जड़ों को खुद हिला रही है सरकार : आशीष दहिया
खरखौदा। अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सरपंचों की खरखौदा खंड से अगुवाई कर रहे थाना कला के सरपंच आशीष दहिया को पुलिस ने रविवार को उनके घर से हिरासत में ले लिया। आशीष ने सरपंचों की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह की रैली का विरोध करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल जैसे हालात हरियाणा में हो गए हैं तो प्रदेश की बागडोर गवर्नर को दे देना चाहिए। खरखौदा खंड सरपंच एसोसिएशन के प्रधान आशीष दहिया ने कहा कि पंचायती संस्थाओं पर वार करके भाजपा सरकार अपनी जड़ों को खुद हिला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed