Haryana Panchayat Election: सरपंच प्रत्याशी दलवीर को मौत के बाद भी खूब मिले वोट, 588 मत लेकर दूसरे स्थान पर
परिजनों ने चुनाव का बहिष्कार किया था, लेकिन मौत के बाद भी खूब वोट मिले। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव छिछड़ाना में सरपंच प्रत्याशी दलवीर की हत्या से दुखी परिजनों ने जहां चुनाव का बहिष्कार किया, वहीं हत्या के बाद भी दलवीर सरपंच का चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों में दूसरे स्थान पर रहे। दलवीर को 588 मत मिले। दलवीर के परिवार में करीब 35 वोट हैं। परिजनों ने कहा कि जब उनका प्रत्याशी ही नहीं रहा तो वह किसी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। गांव में सामान्य तरीके से चुनाव प्रक्रिया चलती रही।
गांव छिछड़ाना में सरपंच प्रत्याशी दलवीर की चुनाव से दो दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जिला प्रशासन ने शनिवार को गांव में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया था।
डीसी और एसपी ने किया दौरा
गांव छिछड़ाना में चुनाव से दो दिन पहले सरपंच प्रत्याशी की हत्या के बाद गांव में तनाव का महौल बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद रहा। उपायुक्त ललित सिवाच व पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने गांव का दौरा किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गांव में लोगों से बातचीत की।
मतदान केंद्र पर बरती गयी सख्ती
छिछड़ाना गांव में मतदान केंद्र पर सख्ती के साथ नियमों का पालन किया गया। मतदाताओं के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। मतदान केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात रही। सरपंच व पंच प्रत्याशियों को गेट के बाहर ही रखा गया। मतदान के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। दोपहर 12 बजे तक गांव में 3200 में से 1300 के करीब मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया था।
गांव छिछड़ाना में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ संपन्न करवाया गया है। गांव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न करवाने के लिए पुलिस व्यवस्था की गई थी। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पहले ही पुलिस बल तैनात कर दिया था। -ललित सिवाच, उपायुक्त, सोनीपत