फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarita Chaudhary started singing from the youth festival of the college

हरियाणा: सरिता चौधरी ने कॉलेज के युवा महोत्सव से की थी गायन की शुरुआत, करीब साढ़े तीन दशक से रागिनी गायन से जुड़ी रहीं 

Tue, 08 Feb 2022 02:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 02:30 AM IST
सार

सरिता ने स्टेज कार्यक्रमों से शुरुआत की थी। वह करीब साढ़े तीन दशक से रागिनी गायन से जुड़ी थीं। उनके गायन के लाखों प्रेमी थे।

विज्ञापन
Sarita Chaudhary started singing from the youth festival of the college
गायिका सरिता चौधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-15 की हाउसिंह बोर्ड कॉलोनी की रहने सरिता चौधरी ने कॉलेज के युवा महोत्सव से गायन की शुरुआत की थी। रागिनी गायन में महिलाओं की भागीदारी के दौर में सरिता ने स्टेज कार्यक्रमों से शुरुआत की थी। वह करीब साढ़े तीन दशक से रागिनी गायन से जुड़ी थीं। उनके गायन के लाखों प्रेमी थे। 

विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-15 की रहने वाली सरिता चौधरी का शव उनके घर के अंदर मिला है, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सरिता के परिजनों ने बताया कि उन्होंने गायन की शुरुआत कॉलेज में पढ़ाई के समय की थी। वह पहले गाने का शौक रखती थीं, लेकिन उनके सपनों को उड़ान कॉलेज के युवा महोत्सव से मिली। जहां उन्होंने स्टेज पर गायकी का जादू बिखेरा। उसके बाद से वह अक्सर स्टेज पर कार्यक्रम देने लगीं। उनकी गायन के प्रेमियों की संख्या भी बढ़ती चली गई। 
विज्ञापन

सोनीपत के सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गायिका सरिता चौधरी का शव मिलने के बाद विलाप करती बेटी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उनकी रागिनी पसंद कर रहे श्रोता

सरिता चौधरी ने महिला रागिनी गायन को नई पहचान देने में महती भूमिका अदा की है। जिस समय उन्होंने रागिनी के स्टेज कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू किया, उस समय इक्का-दुक्का महिला ही इस क्षेत्र में आती थी। उन्होंने रागिनी गायन को नए आयाम दिए। अभी भी सोशल मीडिया पर उनकी रागिनी गायन को श्रोता काफी पसंद करते हैं और उनकी सराहना करते हैं। 



यह भी पढ़ें ः सोनीपत: घर में मृत मिली हरियाणवी गायिका सरिता चौधरी, अंदर से बंद था घर, मुंह से निकल रहा था खून 

गायन के साथ शिक्षा में बनाया करिअर 

सरिता चौधरी ने गायकी के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना करिअर बनाया। वह जेबीटी शिक्षक के पद पर नियुक्त हुई थीं। वर्तमान में वह सेक्टर-12 के राजकीय प्राथमिक स्कूल में इंचार्ज के पद पर थीं। 

बेटा गया है घर से बाहर

सरिता का शव सोमवार को उनके घर के अंदर मिला है। उनके साथ रहने वाला बेटा घर से बाहर गया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को जब उनका भाई घर आया था तो तब भी सरिता घर पर अकेली थी। सोमवार देर शाम तक उनके बेटे से संपर्क नहीं हो पाया था। उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed