फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Saral center of SDM office becomes cashless

Sonipat News: एसडीएम कार्यालय का सरल केंद्र हुआ कैशलेस

Thu, 07 Mar 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Saral center of SDM office becomes cashless
गोहाना। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र को पूर्ण रूप से कैशलेस कर दिया गया है। टोकन खर्च से लेकर रजिस्ट्री तक का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से लिया जा रहा है। एसडीएम ने कहा है कि सरल केंद्र में केवल ऑनलाइन माध्यम से लेनदेन किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी नकद में लेनदेन करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरल केंद्र में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचते हैं। कई बार लोग समय बचाने के लिए दलालों के माध्यम से काम कराते हैं। दलाल कर्मचारियों को पैसों का लोभ देकर काम को जल्दी कराने के लिए कहते हैं जिससे सरल केंद्र की व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए सरल केंद्र में लेनदेन को कैशलेस कर दिया गया है। इससे पांच रुपये की फीस से लेकर जमीन की रजिस्ट्री की हजारों रुपये की फीस ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। यह लेनदेन अधिकारियों की निगरानी में होगा। जिससे आमजन को फायदा मिलेगा और सभी का काम दिए गए समय अनुसार होगा।
विज्ञापन


लिंक के माध्यम से होगी पेमेंट
अधिकारियों के अनुसार सरल केंद्र पर काम कराने के लिए आम जन जो नंबर फार्म पर लिखकर देगा। उस नंबर पर मैसेज के माध्यम से पेमेंट करने के लिए लिंक जारी कर दिया जाएगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद गुगल पे, फोन पे, पेटीएम व अन्य ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सरल केंद्र को संपूर्ण रूप से कैशलेस कर दिया गया है। आम जन ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करेंगे। यदि कोई कर्मचारी सरल केंद्र पर काम के बदले लगने वाली फीस को नकल लेते हुए पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।-विवेक आर्य, एसडीएम, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed