फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sanitation employees protest, employees at minister ,s home, sonipat

प्रदेश भर के सफाई कर्मचारियों ने किया मंत्री कविता जैन के आवास का घेराव

Mon, 22 Aug 2016 12:36 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Mon, 22 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
sanitation employees protest, employees at minister ,s home, sonipat
कविता जैन से मुलाकात करते प्रतिनिधि। - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार की नीतियों व मांगें पूरी न होने से नाराज प्रदेश भर से शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों ने रविवार को सेक्टर-15 स्थित शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के आवास का घेराव किया। आवास पर घेराव करने पहुंचे कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत में मंत्री कविता जैन ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। घेराव से पूर्व सर्व कर्मचारी संघ संबंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी अग्रसेन चौक के पास एकत्रित हुए। जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने की।
विज्ञापन


अग्रसेन चौक पर एक रोष सभा का आयोजन किया गया, जहां प्रदेशभर के कर्मचारी एकत्र हुए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारी हुडा व अन्य विभागों की तर्ज पर प्लाट दिए जाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर पिछले कई माह से धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश भर के कर्मचारी नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले मंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने निकाला जुलूस
रोष सभा में मंथन के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कर्मचारियों ने शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए कर्मचारी सेक्टर-15 स्थित कविता जैन के आवास का घेराव करने पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड्स लगाकर कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारी बैरिकेड्स हटाते हुए मंत्री आवास की ओर बढ़ गए और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री कविता जैन से मिला नगर पालिका कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन के आवास पर पहुंचकर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, धर्मबीर सिंह फौगाट, राजेंद्र सिणंद के अगुवाई में मंत्री कविता जैन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में निकाय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न मांगें रखी। प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से अटकी कर्मचारियों की मांगों पर भी गंभीरता से विचार करने को कहा गया। मंत्री कविता जैन कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा समाधान का रास्ता तलाशा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक को पूरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए लिखा गया है। उन्होंने विधानसभा सत्र की व्यस्तता का हवाला देते हुए बताया कि सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें इन मांगों पर चर्चा कर समाधान का रास्ता तलाशा जाएगा।


कर्मचारी नेताओं ने दी सरकार को चेतावनी
प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि दो सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान 15 दिन के अंदर नहीं किया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी की बैठक कर प्रदेश व्यापारी हड़ताल करने का निर्णय लेने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed