{"_id":"6aaf9ad5d8bcf7cfe30f2939","slug":"sandeep-alias-kala-jatheri-granted-7-hour-custody-parole-reaches-his-ancestral-village-in-sonipat-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे की पैरोल पर घर पहुंचा काला जठेड़ी: जुड़वा बेटियों के नामकरण में हुआ शामिल, ढोल की थाप पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे की पैरोल पर घर पहुंचा काला जठेड़ी: जुड़वा बेटियों के नामकरण में हुआ शामिल, ढोल की थाप पर हुआ स्वागत
Sun, 20 Sep 2026 02:05 PM IST
Naveen
एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा
Published by: Naveen
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:05 PM IST
सार
काला जठेड़ी के गांव पहुंचने को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में आने-जाने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
संदीप उर्फ काला जठेड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी रविवार को सात घंटे की पैरोल पर अपने पैतृक गांव जठेड़ी पहुंचा। सोनीपत के राई क्षेत्र स्थित गांव में पहुंचने पर ढोल की थाप के साथ उसका स्वागत किया गया। काला जठेड़ी अपनी जुड़वा बेटियों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर पहुंचा है। उसकी पैरोल अवधि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन
नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा
काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा ने करीब तीन माह पहले जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। बेटियों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसे सात घंटे की पैरोल मिली है। रविवार को घर में नामकरण से जुड़े धार्मिक और पारंपरिक रीति-रिवाज शुरू किए गए। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
फूलों से सजाया गया घर
काला जठेड़ी के घर को नामकरण कार्यक्रम के लिए फूलों से सजाया गया है। घर के आसपास कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। उसके घर पहुंचने के दौरान ढोल बजाए गए और स्वागत किया गया।
विज्ञापन
गांव में भारी पुलिस बल तैनात
काला जठेड़ी के गांव पहुंचने को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में आने-जाने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के कारण जठेड़ी गांव में पुलिस की मौजूदगी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक दिखाई दी।
मीडिया के प्रवेश पर पूरी तरह रोक
सुरक्षा कारणों से मीडिया को कार्यक्रम स्थल और घर के आसपास जाने की अनुमति नहीं दी गई। पूरे इलाके में पुलिस का पहरा होने के कारण बाहरी लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। काला जठेड़ी के घर पहुंचने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया था।
पैरोल खत्म होने पर लौटेगा
सुबह 10 बजे पैरोल शुरू होने के बाद काला जठेड़ी अपने परिवार के साथ नामकरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। उसे शाम पांच बजे तक की पैरोल दी गई है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस लौटना होगा।