{"_id":"6ace9a9875b4d36e860b3284","slug":"samples-of-paneer-butter-and-ghee-will-be-tested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162319-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पनीर, मक्खन और घी के सैंपलों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पनीर, मक्खन और घी के सैंपलों की होगी जांच
Wed, 14 Oct 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एसडीएम सुभाष चंद्र ने मंगलवार को लघु सचिवालय में खाद्य सुरक्षा से संबंधित बैठक की। इसमें एसडीएम ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए निरंतर निगरानी रखने, सैंपलिंग प्रक्रिया को प्रभावी बनाने व बड़े सप्लायरों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुभाष चंद्र ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने व खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी विशेष निगरानी रखें।
बैठक के दौरान खाद्य पदार्थों की जांच एवं निगरानी को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला क्षेत्र को दो जोन में विभाजित किया गया। इनमें सोनीपत-1 जोन के अंतर्गत सोनीपत, राई, कुंडली और गन्नौर को शामिल किया गया है जबकि सोनीपत-2 जोन में खरखौदा, गोहाना और खानपुर कलां को शामिल किया गया है। इन दोनों जोन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व मिलावट की रोकथाम के लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम सुभाष चंद्र ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में उनकी गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से पनीर, मक्खन और घी के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच करने पर जोर दिया।
बड़े स्तर पर खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले सप्लायरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि मिलावट की आशंका को दूर किया जा सके और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एसडीएम ने आमजन से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सतर्कता बरतें और भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जागरूक रहना जरूरी है।
एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खाद्य सुरक्षा के प्रति गंभीरता से कार्य करें और आपसी समन्वय के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
इस दिशा में नियमित निगरानी और जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। खाद्य पदार्थों से संबंधित किसी भी सुझाव या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 0130-2981881 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बिरेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण मलिक भी मौजूद रहे।