फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sakshi sister, if you want to do politics, then come forward openly: Babita

साक्षी बहन राजनीति करनी है तो खुलकर सामने आएं : बबीता

Wed, 21 Jun 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 21 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sakshi sister, if you want to do politics, then come forward openly: Babita
फोटो 36- बबीता फोगाट।
सोनीपत । भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद महिला पहलवानों में जुबानी जंग जारी है। भाजपा नेता एवं महिला पहलवान बबीता फोगाट ने एक बार फिर साक्षी मलिक के आरोपों का जवाब दिया है। बबीता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि साक्षी बहन राजनीति करनी है तो खुलकर सामने आएं। साथ ही कहा कि साक्षी मलिक शातिर दिमाग है। उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक के आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें किसी की भावनाओं व संवेदनाओं के साथ नहीं खेलना चाहिए।
विज्ञापन


बबीता फोगाट ने वीडियो में दीपेंद्र हुड्डा पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें पहलवानों की इतनी फिक्र थी तो हरियाणा कुश्ती संघ के 10 साल तक अध्यक्ष रहते उनकी आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने कभी महिला पहलवानों की सुध नहीं ली। कभी उनका दुख जानने का प्रयास क्यों नहीं किया। बबीता ने एक बार फिर साक्षी मलिक को कांग्रेस की कठपुतली बताया और कहा कि वह अब पूरी तरह से कांग्रेस के रंग में रंग चुकी है। बबीता ने यह भी कहा कि उसने राजनीतिक लोगों की खामियां छुपाने के लिए पंचायतों व किसान संगठनों का इस्तेमाल किया और फिर उन्हीं पर सवाल उठा दिए। अनुमति पत्र पर कहीं भी मेरे हस्ताक्षर नहीं है और कोई प्रत्यक्ष प्रमाण है। साक्षी मलिक दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जो बचाव कर रही है उस पर न तो किसी कांग्रेस प्रवक्ता ने और न ही किसी कांग्रेसी नेता ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने पहलवानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलानी शुरू कर दी। एक भारतीय और महिला पहलवान होने के नाते उनका भी खून खोल रहा था, लेकिन साक्षी वीडियो में बचकानी बातें कर रही थी। बबीता फोगाट ने साक्षी मलिक को शातिर दिमाग बताते हुए बबीता ने कहा कि वह कभी अपने सपने में भी खाप पंचायतों और किसानों के विरोध में नहीं जा सकतीं। अब यह जगजाहिर हो चुका है कि साक्षी मलिक कांग्रेस का हिस्सा बन चुकी हैं। साथ ही कहा कि अगर किसी भी बहन के साथ गलत हुआ है तो वह उनके साथ हमेशा खड़ी रहेंगी। उनके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े तो वह देंगी। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और इस पूरे मामले में सच्चाई की जीत होगी। जल्द से जल्द दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

फोटो 36- बबीता फोगाट।

फोटो 36- बबीता फोगाट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed