{"_id":"65b53057b288f1abcb05a912","slug":"sakat-chauth-fast-tomorrow-women-will-keep-fast-for-the-longevity-and-success-of-their-children-sonipat-news-c-197-1-snp1002-112895-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकट चौथ व्रत कल : संतान की दीर्घायु एवं सफलता के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकट चौथ व्रत कल : संतान की दीर्घायु एवं सफलता के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत
Sat, 27 Jan 2024 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। संतान की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला सकट चौथ व्रत सोमवार को रखा जाएगा। महिलाएं तैयारियों में जुटी हुई हैं। महिलाएं दिनभर निर्जला रहकर शाम को भगवान गणेश का पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह बना हुआ है।
राजेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर समिति से ज्योतिषाचार्य मनमोहन मिश्रा का कहना है कि 29 जनवरी को माघ माह की चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश के पूजन के लिए शुभ मानी गई है। सकट चौथ व्रत के दिन स्त्रियां अपने संतान की दीर्घायु एवं सफलता के लिए व्रत रखती हैं। सकट चौथ व्रत के दौरान स्त्रियां पूरे दिन निर्जला व्रत (बिना पानी पिए) रखती हैं और संध्या के समय भगवान श्री गणेश का पूजन कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर जल ग्रहण करती हैं। व्रत के फलस्वरूप विघ्न हरण श्री गणेश व्रती स्त्रियों के संतानों को रिद्धि-सिद्धि प्रदान करते हैं।
यह है विधान
सकट चौथ व्रत में नैवेद्य के रूप में तिल व गुड़ से बने लड्डू, ईख, शकरकंद, अमरूद, गुड़ व घी को अर्पित करने का विधान है। यही कारण है कि सकट चौथ को तिल चौथ व तिलकुट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत को अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे तिल चौथ, तिलकुट चौथ, माही चौथ, तिलकुटा चौथ, सकट चौथ, वक्र तुण्डी चतुर्थी भी कहते हैं। ज्योतिषाचार्य की मानें तो सोनीपत में इस दिन चंद्रोदय रात 9:12 बजे होगा। जिसके बाद ही महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
यह रहेगा मुहूर्त
अमृत मुहूर्त : पंचांग के अनुसार अमृत मुहूर्त सूर्योदय से लेकर सुबह 8:32 बजे तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त : सुबह 9:43 बजे से सुबह 11:14 बजे तक रहेगा।
शाम का मुहूर्त : शाम 4:37 बजे से शाम 7:37 बजे तक रहेगा, यह मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ रहेगा।