फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sahil alias Chhanga and his associates came in a car with a fake number plate and attacked the police

Sonipat News: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार में आए साहिल उर्फ छंगा व साथियों ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला

Fri, 06 Dec 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sahil alias Chhanga and his associates came in a car with a fake number plate and attacked the police
फोटो :37: सोनीपत के सेक्टर-7 मोड़ के पास टक्कर मारने से क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी व टूटा शीशा। स
सोनीपत। सेक्टर-7 मोड़ के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही पुलिस टीम पर कार सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार सवार पुलिस की गाड़ी व बेरिकेड को टक्कर मारकर भाग गए। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों की कार आगे क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


क्राइम यूनिट कुंडली में नियुक्त एएसआई प्रदीप ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। सूचना मिली कि इंडियन कॉलोनी निवासी साहिल उर्फ छंगा कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर व अवैध हथियार लेकर सेक्टर-7 मोड़ से दिवान फार्म की तरफ किसी वारदात को अंजाम देने जाएगा। सूचना के बाद पुलिस ने बहालगढ़ थाना क्षेत्र में सेक्टर-7 मोड़ के पास नाका लगा दिया। इसी दौरान पुलिस को सेक्टर-7 मोड़ की तरफ से कार आती दिखाई दी। पुलिस ने बेरिकेड अड़ाकर कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार सवारों ने बेरिकेड को टक्कर मार दी। साथ ही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद भाग गए। वह अचानक गाड़ी को मोड़ने लगे तो पुलिस टीम मुश्किल से बची। पुलिस ने कार सवारों को पकड़ने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मियों की जान जोखिम में डालकर कार को सर्विस रोड पर विपरीत दिशा से वापस भगा ले गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो करीब आधा किलोमीटर आगे कार सर्विस रोड पर मलबे से टकराई हुई मिली। कार सवार भाग चुके थे। पुलिस ने देर रात काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस को गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली है। पुलिस ने मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन



लूट के मामले में आरोपी रहा साहिल उर्फ छंगा

साहिल उर्फ छंगा लूट के मामले में आरोपी रहा है। उसे जून, 2023 में सिटी थाना सोनीपत क्षेत्र में दिन-दहाड़े कन्फेक्शनरी दुकानदार पर हमला कर नकदी, सोने की चेन व सामान लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed