फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sahibzaades sacrificed their lives instead of converting to Islam: Kavita Jain

साहिबजादों ने धर्म परिवर्तन की बजाय दिया प्राणों का बलिदान : कविता जैन

Thu, 26 Dec 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sahibzaades sacrificed their lives instead of converting to Islam: Kavita Jain
सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने लालच व मुगलों के डर से धर्म परिवर्तन करने की बजाय अपने प्राणों का बलिदान देकर युवाओं को देश के प्रति मर मिटने की प्रेरणा दी। 26 दिसंबर को हुई उनकी शहादत को वीर बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

कविता जैन मंगलवार को गन्नौर व राई विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की है, इसलिए सभी कार्यकर्ता गुरुद्वारों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाए। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग लालच वश धर्म परिवर्तन कर लेते हैं, जबकि साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह ने धर्म परिवर्तन की बजाए दीवार में जिंदा चुने जाने का विकल्प चुना। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हर बूथ पर सुशासन दिवस के रूप में मनाकर उनके राजनीतिक व सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालने की अपील की। कविता जैन ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में सभी को सक्रिय कार्यकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया। मौके पर विधायक एवं पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में माईराम कौशिक, निशांत छौक्कर, मनिंद्र, सन्नी, विकास त्यागी, संजय गौतम, नीरज नांदल, विनोद बैरागी, वेदपाल शास्त्री, अशोक कौशिक, अशोक भारद्वाज, अरुण चौहान, मुकेश व शेखर मौजूद रहे।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed