फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Safety in fog: Traffic police affix reflector tape to vehicles and raise awareness among drivers.

कोहरे में सुरक्षा : ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर लगाई रिफ्लेक्टर टेप, चालकों को किया जागरूक

Sat, 06 Dec 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Safety in fog: Traffic police affix reflector tape to vehicles and raise awareness among drivers.
फोटो 12: सोनीपत में भारी वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते हुए पुलिस कर्मी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता - फोटो : samvad
सोनीपत। कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य खराब दृश्यता में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय की ओर से रिफ्लेक्टर टेप को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और मुख्य मार्गों पर वाहनों पर लगाया।
विज्ञापन

वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने रिफ्लेक्टर टेप मुख्य रूप से ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और दोपहिया वाहनों पर लगाई गई जोकि अक्सर कोहरे में कम दृश्यता के कारण दुर्घटना का शिकार होते हैं। पुलिस टीम ने रूट डायवर्जन स्थलों और सड़क किनारे लगे ट्रैफिक चिह्नों पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगाई ताकि वे कोहरे के दौरान अधिक स्पष्ट दिखें।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कई पुराने वाहनों में लाइट्स या रिफ्लेक्टर ठीक से काम नहीं करते, जिससे वे कोहरे में अदृश्य हो जाते हैं। यह रिफ्लेक्टर टेप जीवन रक्षक का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed