फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rural sanitation workers did not celebrate Diwali, burnt the effigy of the government

Sonipat News: ग्रामीण सफाईकर्मियों ने नहीं मनाई दिवाली, सरकार का पुतला फूंका

Tue, 14 Nov 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers did not celebrate Diwali, burnt the effigy of the government
सोनीपत में पुलिस लाइन के सामने गोहाना रोड पर हरियाणा सरकार का पुतला जलाते ग्रामीण सफाई कर्मी। स
सोनीपत। ग्रामीण सफाई कर्मियों ने रविवार को दिवाली नहीं मनाते हुए हड़ताल जारी रखी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने धरनास्थल पर एकत्रित होने के बाद वहां से पुलिस लाइन के सामने गोहाना रोड पर पहुंचे और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के नेता शीलकराम मलिक ने बताया कि 10 अक्तूबर को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी। अनदेखी के कारण हड़ताल के 35 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की सुनवाई नहीं की है। 8 नवंबर को सरकार के साथ कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत होनी थी, लेकिन सरकार ने वार्ता करने से इन्कार कर दिया। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिवाली पर हर कर्मचारी को मिठाई के 501 रुपये देने की घोषणा की थी। न तो उन्हें 501 रुपये मिले और न ही अक्तूबर का वेतन दिया गया। धरने की अध्यक्षता खरखौदा ब्लॉक के प्रधान रोहतास ने की। मंच संचालन जिला संयोजक व सीटू जिला सचिव राजेश टॉकी ने किया। इस दौरान कृष्ण, विनोद, सचिव चांद, नरेंद्र, राकेश, सतबीर, आजाद, कृष्ण देवी, राजेश जितेंद्र, प्रवीन समेत अन्य सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed