फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ruling party and opposition united on the issue of contaminated water; public representatives arrived at the Municipal Corporation carrying earthen pots and *Kanwars*.

Sonipat News: दूषित पानी की समस्या पर सत्ता-विपक्ष का एक सुर, मटके व कांवड़ लेकर नगर निगम पहुंचे जनप्रतिनिधि

Wed, 01 Jul 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Ruling party and opposition united on the issue of contaminated water; public representatives arrived at the Municipal Corporation carrying earthen pots and *Kanwars*.
फोटो : सोनीपत रेलवे जंक्शन से जुलूस के दौरान दू​षित पानी से भरे मटके लेकर प्रदर्शन करते शहरवासी
सोनीपत। शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति, ओवरफ्लो सीवर और जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को सत्ता और विपक्ष के जनप्रतिनिधि एक सुर में नजर आए। कांग्रेस व भाजपा से जुड़े पार्षदों ने अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए नगर निगम अधिकारियों पर लापरवाही और जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। कांग्रेस के जिला पार्षद संजय बड़वासनी, निगम पार्षद राजेश, नवीन उर्फ बिट्टू और अनुराग जैन समर्थकों के साथ दूषित पानी से भरे मटके लेकर रेलवे स्टेशन परिसर से नगर निगम कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। जनप्रतिनिधियों का आरोप था कि शहर का पश्चिमी क्षेत्र नहरी पानी पर निर्भर है, लेकिन वहां लंबे समय से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर जाम होने से गलियों और सड़कों पर दूषित पानी जमा है जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि मयूर विहार समेत कई कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। खासकर मयूर विहार की गली नंबर 24, 25 और 26 के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो गोहाना रोड पर जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

दूषित पानी की कांवड़ लेकर पहुंचे भाजपा पार्षद प्रतिनिधि
भाजपा पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी भी दूषित पानी की कांवड़ लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में एक महीने से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। कई बार अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का गुस्सा अब जनप्रतिनिधियों के घरों तक पहुंचने लगा है।
नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

मेयर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को किया तलब
दूषित पानी और सीवर जाम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने बुधवार सुबह निगम कार्यालय में सभी को तलब कर जवाब मांगा है। इससे पहले मेयर ने शहर के विभिन्न सीवर डिस्पोजलों का निरीक्षण किया और निगम आयुक्त हर्षित कुमार के साथ समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लाइन पार क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है जिसमें ठेकेदारों की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है।
मेयर के अनुसार, बिजली के अघोषित कटों के कारण भी डिस्पोजलों के संचालन में दिक्कत आ रही है। निरीक्षण के दौरान कुछ जनरेटरों में डीजल नहीं मिला जिस पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था का टेंडर समाप्त होने के कारण भी समस्याएं बढ़ी हैं। अब तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है और आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर गोहाना रोड पर जाम लगाया जाएगा।

- संजय बड़वासनी, जिला पार्षद

एक महीने से दूषित पानी की शिकायतें कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। लोग दूषित पानी के मटके लेकर हमारे घरों तक पहुंच रहे हैं।
- मुकेश सैनी, भाजपा पार्षद प्रतिनिधि

फोटो : सोनीपत रेलवे जंक्शन से जुलूस के दौरान दूषित पानी से भरे मटके लेकर प्रदर्शन करते शहरवासी

फोटो : सोनीपत रेलवे जंक्शन से जुलूस के दौरान दूषित पानी से भरे मटके लेकर प्रदर्शन करते शहरवासी

फोटो : सोनीपत रेलवे जंक्शन से जुलूस के दौरान दूषित पानी से भरे मटके लेकर प्रदर्शन करते शहरवासी

फोटो : सोनीपत रेलवे जंक्शन से जुलूस के दौरान दूषित पानी से भरे मटके लेकर प्रदर्शन करते शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed