फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A: Second phase draw will be released for 507 seats today

नियम 134ए : 507 सीटों के लिए आज जारी होगा दूसरे चरण का ड्रा

Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Second phase draw will be released for 507 seats today
सोनीपत। नियम 134ए के तहत शिक्षा विभाग की तरफ से 507 सीटों पर शुरू की गई दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया का ड्रा सोमवार को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही चयनित विद्यार्थियों को स्कूल भी अलॉट कर दिए जाएंगे। जिसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी जाएगी। दूसरे ड्रा के तहत स्कूल अलॉट होने के बाद 9 फरवरी से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 18 फरवरी तक जारी रहेगी। चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक अलॉट हुए स्कूल में जाकर अपने प्रमाणपत्र जमा करवाते हुए दाखिला सुनिश्चित करवाना होगा। निर्धारित तिथि तक स्कूल न आने वाले विद्यार्थियों का दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने पहले चरण के दाखिलों में आ रही बाधा के बीच 29 जनवरी से दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसकी अंतिम तिथि 2 फरवरी निर्धारित की गई थी। 507 सीटों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में बेहद कम विद्यार्थी ही शामिल हुए थे। वहीं दूसरी तरफ पहले चरण में दाखिले से वंचित 936 विद्यार्थियों के अभिभावकों में रोष बना हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग दाखिले के लिए धक्के खा रहे विद्यार्थियों का आज तक कोई समाधान नहीं निकाल पाया तो दूसरे चरण के तहत कैसे दाखिले दिलवाएगा। अभिभावकों ने पहले चरण में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों का साल बर्बाद होने से बच सके।
विज्ञापन

अब तक ऐसे चली प्रक्रिया
मूल्यांकन परीक्षा : 5 दिसंबर
परिणाम घोषित हुआ : 16 दिसंबर
पहला ड्रा व स्कूल अलॉटमेंट : 16 दिसंबर
पहले ड्रा में शामिल विद्यार्थी : 2544
दूसरे ड्रा के लिए शेष विद्यार्थी : 544
दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई : 24 से 31 दिसंबर, 7 जनवरी, 15 जनवरी
अंतिम तिथि तक हुए दाखिले : 1099
निरस्त किए गए दाखिले : 507
पहले ड्रा के तहत शेष दाखिले : 936
दूसरे ड्रा के लिए आवेदन शुरू : 29 जनवरी से 02 फरवरी तक
दूसरा ड्रा जारी किया जाएगा : 07 फरवरी
दूसरे ड्रा के तहत दाखिले होंगे : 09 से 18 फरवरी तक
--
शिक्षा अधिकारी बताएं-दाखिले होंगे या नहीं
नियम 134ए के तहत पहले ड्रा में शामिल 936 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। विद्यार्थियों को जहां साल खराब होने का डर सता रहा है, वहीं अभिभावकों में अपने बच्चों के दाखिलों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा अधिकारी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे। हमारी मांग है कि शिक्षा विभाग पहले ड्रा में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों के दाखिलों को लेकर स्थिति स्पष्ट करें। ताकि विद्यार्थियों व अभिभावकों की परेशानी कुछ हद तक दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विमल किशोर, संयोजक, छात्र-अभिभावक संघ, सोनीपत
--
वर्जन
नियम 134ए के तहत दूसरे चरण का ड्रा सोमवार को जारी किया जाएगा। दूसरे चरण में शामिल विद्यार्थियों को स्कूल अलॉटमेंट की सूचना मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी जाएगी। दूसरे ड्रा में शामिल विद्यार्थियों को 9 से 18 फरवरी तक संबंधित स्कूल में अपने प्रमाणपत्र जमा करवाते हुए दाखिला सुनिश्चित करवाना होगा। पहले ड्रा में शामिल दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को लेकर अभी तक किसी प्रकार के आदेश नहीं आए हैं।
- मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम 134ए, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed