{"_id":"61c61f1564c21e477c74ae5b","slug":"rule-134a-parents-roared-at-deo-s-office-sonipat-news-rtk633755932","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : डीईओ कार्यालय पर गरजे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : डीईओ कार्यालय पर गरजे अभिभावक
विज्ञापन
डीईओ प्रोमिला भारद्वाज की गाड़ी का घेराव करते अभिभावक। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला न मिलने से खफा अभिभावक शुक्रवार को डीईओ कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। छात्र अभिभावक संघ की सदस्य प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में अभिभावकों ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। यही नहीं डीईओ जब गाड़ी में बैठकर जाने लगी तो अभिभावकों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर डीईओ कार्यालय का मुख्य गेट भी बंद कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने अभिभावकों को समझाकर शांत किया। इसके बाद डीईओ प्रोमिला भारद्वाज ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि निजी स्कूलों मेें उपस्थिति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 24 से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। सभी पात्र विद्यार्थियों को हर हाल में दाखिला दिलवाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ही अभिभावक शांत हुए और लौट गए।
छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में अभिभावकों ने एक दिन पहले वीरवार को भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। उप जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को सभी विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने की बात कही थी। शिक्षा अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन के बाद अभिभावक अपने बच्चों को लेकर निजी स्कूल पहुंचे। कुछ निजी स्कूलों ने विद्यार्थियों को दाखिला दे दिया, जबकि काफी स्कूलों ने दाखिला देने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए अभिभावक एकत्रित होकर डीईओ कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने कहा कि जब तक बच्चों का दाखिला नहीं हो जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान अभिभावकों ने नारे लगाए और जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थियों को जमा करवानी होगी फैमिली आईडी
शिक्षा निदेशालय ने नियम 134ए को लेकर एक और नया फरमान जारी किया है। जिसके तहत सभी पात्र विद्यार्थियों को बीईओ कार्यालय में अपनी फैमिली आईडी जमा करवानी होगी। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में फैमिली आईडी जमा कराने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर निर्धारित की गई है, जिससे अभिभावकों व शिक्षा अधिकारियों में भी असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
दाखिला दिलवाने के लिए 15 प्राचार्यों की लगाई ड्यूटी
निजी स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए राजकीय विद्यालयों के 15 प्राचार्यों की अलग-अलग निजी स्कूलों में ड्यूटी लगाई गई है। सभी प्राचार्यों को इन स्कूलों में पात्र विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ये प्राचार्य 31 दिसंबर तक निजी स्कूलों में दाखिले संबंधी व्यवस्था संभालेंगे।
कुछ निजी स्कूल अब भी दाखिला न देने पर अड़े
कुछ निजी स्कूल अब भी नियम 134ए के तहत दाखिला देने से मना कर रहे हैं। एक निजी स्कूल संचालक से जब शिक्षा अधिकारियों ने दाखिला देने की बात कही तो स्कूल संचालक ने किसी भी परिस्थिति में दाखिला देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उप जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने स्कूल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही संबंधित स्कूल की मान्य रद्द करने के लिए डीएसई को पत्र लिखा।
30 स्कूलों ने 511 विद्यार्थियों को दिया दाखिला
शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद सोनीपत शहर में कुछ स्कूलों ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार तक सोनीपत ब्लॉक के 30 निजी स्कूलों ने 511 विद्यार्थियों को दाखिला दिया है। वहीं 111 विद्यार्थियों के दाखिले रद्द किए गए हैं।
वर्जन
नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। निजी स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए राजकीय विद्यालयों के 15 प्राचार्य की ड्यूटी लगाई है। जो स्कूल पात्र विद्यार्थियों को दाखिला देने से इनकार करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी पात्र विद्यार्थियों को हर हाल में दाखिला दिलवाया जाएगा।
- प्रोमिला भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत