फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rubber belt factory accident... three more died, nine lives lost so far

Sonipat News: रबड़ बेल्ट फैक्टरी हादसा... तीन और ने तोड़ा दम, अब तक जा चुकी नौ जान

Mon, 03 Jun 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rubber belt factory accident... three more died, nine lives lost so far
पवन का फाइल फोटो
राई (सोनीपत)। रबड़ बेल्ट फैक्टरी में लगी आग में झुलसे टॉप्स नाइट पेट्रोलिंग टीम के सदस्य, सिपेट के छात्र और फैक्टरी श्रमिक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक दो फैक्टरी मालिकों समेत नौ लोगों की जान जा चुकी है। पेट्रोलिंग टीम सदस्य और सिपेट छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


राई औद्योगिक क्षेत्र में 28 मई को सांवरिया एक्सपोर्ट कंपनी में आग लग गई थी। इसमें फैन बेल्ट बनाने का काम होता था। साल्वेंट के ड्रम फटने से अचानक हुए ब्लास्ट में कई लोग झुलस गए थे। मदद को पहुंचे फैक्टरी संचालक दिल्ली के पीतमपुरा निवासी राहुल जैन व राई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (रीमा) के प्रधान राकेश देवगन की मौत हो गई थी। उनके साथ ही श्रमिक उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव चठिया छिज्जू के ओमेंद्र (50), उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ निवासी रामचंद्र, श्रमिक यूपी के जिला अमेठी के गांव दही पुरवा निवासी दिनेश, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के गांव केवलापुर फिलहाल राई क्षेत्र निवासी वीरेंद्र की मौत हो गई थी। ओमेंद्र के बेटे सुमित के बयान पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक दुलीचंद के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह राई औद्योगिक एसोसिएशन की तरफ से लगाई गई नाइट पेट्रोलिंग टीम के सदस्य गांव बादशाहपुर माच्छरी निवासी पवन (33) की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। वहीं शाम को रोहतक पीजीआई में भर्ती बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव बदर दोहा निवासी जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। वह मुरथल स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) का छात्र था। उनके बाद पीजीआई रोहतक में ही भर्ती उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव रखेह निवासी अमित ने दम तोड़ दिया। वह रबड़ फैक्टरी में श्रमिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गांव बादशाहपुर माच्छरी के पवन करीब चार साल से नाइट पेट्रोलिंग टीम में काम कर रहे थे। वह हादसे के बाद बचाव कार्य को गए थे। उनके पास दो बेटी तन्वी (7) व भव्या (5) है। उनके परिवार में पत्नी, छोटा भाई व माता-पिता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच साल पहले भी पवन को किसी ने बेसुध कर दिया था। वह तीन दिन बाद घर लौटे थे।



मौत से पहले सिपेट छात्र का वीडियो वायरल

हादसे में जान गंवाने वाले सिपेट छात्र जितेंद्र का अस्पताल में उपचार लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमे वह कह रहा है कि वह राई क्षेत्र में राहुल जैन की फैक्टरी में डाई मेकर में आई कमी को ठीक करने गए था। वहां पर फैक्टरी मालिक राहुल जैन के पास आग लगने की कॉल आई थी। वह कार में सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचा था। जहां कार की खिडक़ी खोलकर बाहर निकता तभी ब्लास्ट हो गया था।




मतगणना ड्यूटी के चलते एसडीएम नहीं सौंप सके जांच रिपोर्ट

मामले की जांच एसडीएम अमित कुमार की टीम कर रही है। एसडीएम सोमवार को मतगणना की तैयारियों को लेकर लगी ड्यूटी के चलते अपनी जांच रिपोर्ट नहीं सौंप पाए। अब मतगणना के बाद वह रिपोर्ट सौंप सकते हैं। फैक्टरी महज 312 मीटर में चल रही थी। साथ ही उसे पूरी तरह कवर किया गया था।

वर्जन

फैक्टरी में लगी आग में झुलसे तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। हादसे में अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। मामले की जांच जारी है।

उमेश कुमार, थाना प्रभारी, राई

पवन का फाइल फोटो

पवन का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed