{"_id":"685c51ee014699807a06f56c","slug":"rs-623-crore-grant-issued-to-559-farmers-for-agricultural-equipment-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138533-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कृषि यंत्रों के लिए 559 किसानों को 6.23 करोड़ अनुदान राशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कृषि यंत्रों के लिए 559 किसानों को 6.23 करोड़ अनुदान राशि जारी
Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए शुरू की गई फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 559 किसानों को 6.23 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की है। वर्ष 2024-25 में जिन 559 किसानों ने सुपर सीडर व अन्य कृषि यंत्रों के लिए भौतिक सत्यापन करवाया था उनके लिए 6.23 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि ऐसे किसान जिन्होंने अपने कृषि यंत्रों का पहला भौतिक सत्यापन करवाया था और दूसरे भौतिक सत्यापन में नहीं पहुंच पाए थे उन सात किसानों को भी 5.14 लाख रुपये अनुदान राशि जारी की गई है। योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर 70 फीसदी तक अनुदान दिया जाता है, ताकि किसान कृषि यंत्र खरीद फसल अवशेषों को जलाने के बजाय मिट्टी में ही मिला सके।
उपायुक्त ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत ही किसानों को अपनी फसलों के अवशेषों को रोटावेटर या सुपर सीडर आदि से मिट्टी में मिलाने, अवशेषों की गांठ बनवाने पर 1000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
30 नवंबर 2024 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले 11514 किसानों को लगभग 95737 एकड़ के लिए 9.57 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि जारी की गई है।