{"_id":"619fe70db28ee4645d3f30d6","slug":"rs-3-96-lakh-robbed-by-putting-chilli-powder-in-farmer-s-eyes-sonipat-news-rtk6309117187","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 3.96 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 3.96 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
गांव बरोदा के पास कार सवार बदमाश किसान की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर व डंडे से हमला कर 3.95 लाख रुपये लूट ले गए। हमले में घायल होने के चलते किसान को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। किसान की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किसान दो लोगों को बेचे गए पशुओं के पैसे लेकर आ रहा था।
गांव धनाना निवासी प्रदीप उर्फ पोपल ने वीरवार को बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह किसान है। बुधवार को वह अपनी बाइक पर गोहाना आया था। उसने गोहाना के कुलदीप व रामकेश को पशु बेचे थे, जिसके बदले में वह कुलदीप से एक लाख 90 हजार और रामकेश से दो लाख छह हजार रुपये लेकर अपने घर जा रहा था। प्रदीप के अनुसार जब वह शाम करीब छह बजे गांव बरोदा में ड्रेन के पास पहुंचा तो एक काले रंग की कार बरोदा की तरफ से आकर गोहाना की तरफ चली गई। इसके बाद उसमें सवार कई युवक कार को मोड़कर उसकी तरफ आ गए। प्रदीप का आरोप है कि वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही युवक ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह गिर गया। उसके गिरते ही कार सवार बदमाशों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटकर घायल करने के बाद बदमाश उसके तीन लाख 96 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। उसका मोबाइल भी वहीं गिर गया। वह मशक्कत के बाद गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सक ने बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर वीरवार दोपहर को अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
खेतीबाड़ी करने वाले युवक ने कार सवार अज्ञात बदमाशों पर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने व डंडे से हमला कर उससे नकदी लूटने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि वह पशुओं को बेचने के बदले में मिली नकदी को लेकर घर लौट रहा था। मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, बरोदा