फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 2.88 crore sanctioned for paving roads in the fields of nine villages.

Sonipat News: नौ गांवों के खेतों में रास्ते पक्के करने के लिए 2.88 करोड़ मंजूर

Wed, 31 Dec 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.88 crore sanctioned for paving roads in the fields of nine villages.
गोहाना। पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र के नौ गांवों के 16 रास्तों को खेत-खलिहान योजना के तहत पक्का करने की मंजूरी दी है। इसके लिए 2 करोड़ 87 लाख 90 हजार रुपये मंजूर कर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि गोहाना विधानसभा में विकास कार्यों के लिए निरंतर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राशि मंजूर करवाई जा रही है। इलाके में पीने के पानी की व्यवस्था हो या सीवरेज प्रबंधन दुरूस्त करने से लेकर सड़कों के सुदृढ़ीकरण को लेकर निरंतर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कड़ी में खेत खलिहान योजना में रास्तों को पक्का करने के लिए पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इन विकास कार्यों को प्रक्रिया अनुसार शीघ्र करवाया जाए ताकि किसानों को उनके खेतों तक आवागमन में परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों पर होगा काम
सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने बताया कि गांव सरगथल में 22.88 लाख रुपये से कृष्ण के खेत से महेंद्र के खेत तक व 7.08 लाख रुपये से राजपाल के खेत से बलजीत के खेत तक रास्ता पक्का किया जाएगा। गढी उजाले खां में विभिन्न खेताें के रास्ते निर्माण के लिए 28.98 लाख रुपये, गांव जौली में 46.84 लाख रुपये, गांव ककाना भादरी में 45.21 लाख रुपये, गांव खानपुर कलां में 53.93 लाख रुपये से पक्के रास्ते का निर्माण करवाया जाएगा। गांव खेडी दमकन में 23 लाख 79 हजार रुपये से सिंकदरपुर माजरा सड़क से रामनारायण के खेत तक, गांव नगर में 43.59 लाख रुपये से खेतों के रास्ते बनाए जाएंगे। गांव वजीरपुरा में 7.06 लाख रुपये रणधीर के खेत से गोवर्धन के खेत तक व 5.14 लाख रुपये से राजबीर के खेत से सज्जन के खेत तक, गांव बड़ौता में 3 लाख 30 हजार रुपये से रास्ते पक्के कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed