फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 10 crore will be spent on beautification of parks: Mayor

पार्कों के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपये : मेयर

Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 crore will be spent on beautification of parks: Mayor
फोटो 23: सोनीपत के एक पार्क में सैर करने के दौरान लोगों से मिलते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्त
सोनीपत। पार्कों के सुधार पर 10 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च की जाएगी। पार्कों में झूले, जिम, दीवारों की मरम्मत, फुटपाथों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा ऋषि कॉलोनी में दिव्य नगर योजना के तहत 12 एकड़ में 10 करोड़ रुपये से भव्य पार्क का निर्माण होगा। यह जानकारी मेयर राजीव जैन ने रविवार सुबह विभिन्न पार्कों का दौरा करने के बाद कही।
उन्होंने बताया कि रेवली, शाहपुर तुर्क व गढ़ शाहजहांपुर में भी पार्कों का निर्माण यया जाएगा। सेक्टर-14 के पार्क की मरम्मत पर 93 लाख, सेक्टर-15 के पार्कों पर 2.30 करोड़ व सेक्टर-23 के पार्कों की मरम्मत पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, सेक्टर-12, सेक्टर-13 तथा अन्य पार्कों के एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में छोटे-बड़े 160 से ज्यादा पार्क हैं, जिनमें ज्यादातर का रखरखाव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कर रही है।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि ऋषि कॉलोनी में पहले चरण में पार्क का निर्माण किया जाएगा। इन पर दस करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दूसरे चरण में मल्टीपर्पज हाल तथा अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर कुल 26 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि ड्रेन नंबर 6 पूरी तरह कवर होने के बाद सड़क के साथ ग्रीन बेल्ट विकसित करने की योजना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed