फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 1.88 lakh withdrawn from teacher's bank account in 22 times

शिक्षिका के बैंक खाते से 22 बार में निकाले 1.88 लाख रुपये

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.88 lakh withdrawn from teacher's bank account in 22 times
नेशनल हाईवे (एनएच)-44 के पास गांव कुमासपुर के सामने स्थित एल्डिको काउंटी में रहने वाली शिक्षिका के बैंक खाते से 10 माह के दौरान 22 बार में 1.88 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने 6 मार्च को अपनी ई-पासबुक की जांच की तो 1 मार्च को 10 हजार रुपये निकाले जाने का पता लगा था। जब शिक्षिका बैंक में शिकायत करने गई तो वहां 1.88 लाख रुपये निकालने की जानकारी मिल सकी। राशि 22 बार में गोहाना के एटीएम से निकाली गई है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुमासपुर के सामने एल्डिको काउंटी में रहने वाली ऊषा मान ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह कबीरपुर स्थित राजकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनका वेतन सोनीपत के अग्रसेन चौक के पास केनरा बैंक की शाखा में है। बैंक से उसने डेबिट कार्ड जारी करवा रखा है। शिक्षिका ने बताया कि फरवरी में अपने मोबाइल में ई-पासबुक डाउनलोड की थी। उसने छह मार्च को ई-पासबुक की जांच की खाते से 1 मार्च को 10 हजार रुपये निकाले जाने का पता लगा। पैसे गोहाना के समता चौक के पास स्थित एटीएम से निकाले गए थे। उनके परिवार का कोई सदस्य गोहाना नहीं गया और न ही वहां उनका कोई रिश्तेदार रहता है। ऐसे में उस शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। ऊषा मान ने बताया कि वह शिकायत देने 7 मार्च को बैंक शाखा में गई थी। वहां खाते की स्टेटमेंट की जांच की तो वह यह देखकर हैरान रह गई कि 7 मई 2021 से लेकर 1 मार्च 2022 तक उसके बैंक खाते से 22 बार में पैसे निकाले गए। हर बार पैसे समता चौक गोहाना के एटीएम से निकाले गए हैं। उसके खाते से कुल 1 लाख 88 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घर की मरम्मत व बेटी की शादी में थी व्यस्त, नहीं आया मैसेज
शिक्षिका का कहना है कि 22 बार में उसके खाते से गोहाना के एटीएम से राशि निकाली गई, लेकिन बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल पर कभी मैसेज नहीं आया। उन्होंने बताया कि वह 2021 में अपने घर की मरम्मत के काम में व्यस्त रही। वहीं फरवरी में उसकी बेटी की शादी थी, जिसके चलते भी वह बैंक खाते पर ध्यान न दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिक्षिका ने बैंक खाते से नकदी निकालने की शिकायत दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एटीएम बूथ के सीसीटीवी की फुटेज की जांच करेगी, जिससे खाते से पैसे निकालने वाले का पता लगाया जा सके। एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर नकदी निकाले जाने का अंदेशा है। हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed