फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Route plan for tractor parade decided

ट्रैक्टर परेड का रूट प्लान तय, टीकरी से चलेगा सबसे लंबा 110 किमी का काफिला

Mon, 25 Jan 2021 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Jan 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Route plan for tractor parade decided
जीटी रोड पर खड़े ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर निकाले जाने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए रूट प्लान तय हो गया है। पांच जगह से निकलने वाली यह परेड करीब 370 किलोमीटर की होगी। 

विज्ञापन


टीकरी से सबसे लंबी 110 किमी तो सिंघु बॉर्डर से करीब 90 किमी. की परेड निकाली जाएगी। जिन जगहों से ट्रैक्टर परेड शुरू होगी, उन्हीं जगहों पर वापस खत्म होगी। इस ट्रैक्टर परेड में युवाओं से विशेष तौर पर शांति बनाए रखने की अपील की गई है और इसके लिए हिदायतें भी जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन


 
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि पुलिस के साथ कई दौर की बैठक के बाद रूट तय कर दिया गया है। किसानों का प्रयास है कि किसी भी सूरत में परेड में कोई शरारती तत्व शामिल नहीं हो सके, ताकि सरकार को किसानों के इस आंदोलन को बदनाम करने का मौका न मिले। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर धरना चल रहा है, वहां से परेड शुरू होगी और उनके लिए अलग-अलग रूट होंगे। परेड का समय 10 बजे सुबह का रखा गया है। इसके बाद जितनी देर तक सभी ट्रैक्टर वापस नहीं आते हैं, परेड जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा रूट

  1. टीकरी बॉर्डर से परेड शुरू होकर दिल्ली के नांगलोई से वाया नजफगढ़, ढांसा बार्डर, बादली के रास्ते केएमपी से वापस टीकरी बॉर्डर पर आएगी। यह रूट करीब 110 किलोमीटर का रहेगा और इसमें से 90 किलोमीटर के करीब दिल्ली में परेड होगी। 
  2. सिंघु बॉर्डर से परेड शुरू होकर दिल्ली-करनाल बाईपास के पास से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में प्रवेश करेगी। यहां से बवाना कस्बा, कंझावला, कुतुबगढ़ कस्बा होते हुए औचंदी बार्डर से हरियाणा के सैदपुर गांव में प्रवेश करेगी। इसके बाद पिपली टोल से केएमपी से होते हुए वापस सिंघु बार्डर पर पहुंचेगी। यह रूट भी 90 किलोमीटर लंबा रहेगा। 
  3. गाजीपुर उत्तर प्रदेश धरनास्थल से अप्सरा बॉर्डर दिल्ली, आनंद विहार बस अड्डा होते हुए गाजियाबाद होते हुए डासना बार्डर से किसान केजीपी के जरिये गाजीपुर वापसी करेंगे। यह रूट 70 किमी के करीब रहेगा। 
  4. पलवल से किसान फरीदाबाद होते हुए बदरपुर बार्डर से दिल्ली में प्रवेश करेंगे और सरिता विहार के गोल चक्कर से एनएच-2 से वापस पलवल जाएंगे। यह रूट 80 किमी के करीब का रहेगा। शाहजहांपुर बार्डर से परेड शुरू होकर केएमपी के ऊपर से वापस जाएगी और यह करीब 20 किमी का रूट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed