फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Route of buses going to Rohtak and Gohana changed, passengers upset

रोहतक और गोहाना जाने वाली बसों का रूट बदला, यात्री परेशान

Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Route of buses going to Rohtak and Gohana changed, passengers upset
सोनीपत। गोहाना रोड फ्लाईओवर बंद होने से रोडवेज अधिकारियों ने रोहतक और गोहाना आवागमन करने वाली बसों का रूट बदल दिया है। जिससे शहर के यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। रूट बदलने के कारण गोहाना से बसों में आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज बसों के शहर में प्रवेश न करने के कारण यात्री कम सफर कर रहे हैं। जब तक गोहाना रोड फ्लाईओवर शुरू नहीं होता, तब तक बसें नए रूट से ही जाएंगी।
विज्ञापन

रोहतक से आने वाली बसें दिल्ली रोड होते हुए सामान्य अस्पताल के सामने से बस अड्डे पर पहुंच रही हैं। बस अड्डे से रोहतक जाते समय मामा भांजा चौक से ओल्ड डीसी रोड होते हुए रोहतक रवाना हो रही हैं। जबकि गोहाना जाने वाली बसें बस अड्डे से मुरथल रोड, सब्जी मंडी, शुगर मिल के सामने से होते हुए गोहाना रोड बाईपास के रास्ते जा रही है। गोहाना से आने वाली बसें भी इसी रूट से बस अड्डे पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

शहर में प्रवेश बंद होने से कम हुईं सवारियां
गोहाना से आने वाली बसें बाईपास के रास्ते शुगर मिल होते हुए बस अड्डे पर पहुंच रही हैं। जिन सवारियों को मुरथल रोड या बस अड्डे पर जाना है, केवल वही सवारियां बस में बैठ रही हैं। शहर में आने वाली सवारियां अब निजी वाहनों का सहारा लेने लगी हैं, क्योंकि बसों का शहर में प्रवेश बंद हो गया है। ऐसे में उन्हें शहर में जाने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सड़क मरम्मत कार्य के चलते गोहाना रोड फ्लाईओवर को गीता भवन चौक के पास से बंद कर दिया गया है। बसों को जाम में फंसने से बचाने और यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए गोहाना व रोहतक आवागमन करने वाली बसों का नया रूट प्लान तैयार किया गया है। जब तक गोहाना रोड फ्लाईओवर शुरू नहीं होता, तब तक बसें नए रूट से ही आवागमन करेंगी। किराये में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
ओमप्रकाश, डीआई, बस अड्डा, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed