{"_id":"64f8d2759927ce6d7c077d39","slug":"route-diverted-due-to-g-20-summit-heavy-vehicles-will-not-get-entry-in-delhi-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5639-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते रूट डायवर्ट, दिल्ली में भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते रूट डायवर्ट, दिल्ली में भारी वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश
Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली में 8 सितंबर से शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को पुलिस सतर्क है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 से दिल्ली जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। पुलिस के अनुसार 7 सितंबर की रात 12 बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों, मध्यम व हलके मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। दूध, सब्जियां, फल व चिकित्सा आपूर्ति के वाहनों को अनुमति पत्र के साथ प्रवेश मिलेगा।
पुलिस ने सुरक्षा को चौकस करते हुए रूट डायवर्ट कर दिए हैं। 7 सितंबर को आधी रात से भारी व अन्य मालवाहक वाहन दिल्ली में नहीं जाएंगे। वाहनों को दिल्ली में जाने से रोकने के लिए नाके लगाए जाएंगे। पुलिस की तरफ से एनएच-44 पर टी प्वाइंट जाटी कलां, खरखौदा के पिपली में केएमपी फ्लाईओवर के नीचे, सैदपुर पुलिस चौकी के सामने, गांव नाहरी लामपुर बॉर्डर, सफियाबाद बॉर्डर से नरेला रोड, नाहरा नाहरी हलालपुर रोड डबल नहर पर नाके लगाए गए हैं। पुलिस एनएच-44 पर केजीपी, केएमपी जीरो प्वाइंट से बीसवां मिल की तरफ व कुंडली की तरफ वाहनों को भेजेगी। इसके साथ ही एनएच-344बी से राई के पास से वाहन मेरठ व रोहतक की तरफ जा सकेंगे। सोनीपत से दिल्ली सीमा में प्रवेश के लिए बॉर्डर को बंद किया जाएगा। पुलिस बाहरी और पश्चिमी दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बीसवां मील से निकाला जाएगा। यहां से बवाना, कंझावला, नजफगढ़ और द्वारका के वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने नया रूट प्लान सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।
अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मंडी गन्नौर व राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई में बनाई पार्किंग
पुलिस ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को केजीपी और केएमपी के रास्ते निकालेगी। अगर किसी वाहन को दिल्ली जाना है तो उसे गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मंडी तथा राई स्थित एजुकेशन सिटी में खड़ा किया जाएगा। गन्नौर मंडी में छह हजार व राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में दो हजार वाहनों के खड़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली पुलिस के सहयोग के लिए भारी वाहनों को गन्नौर व राई में ही रोक लिया जाएगा। जरूरी सामान से भरे वाहनों को अनुमति के बाद सिंघु बॉर्डर की तरफ भेजा जाएगा। सुरक्षा को लेकर भी सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। -वीरेंद्र सांगवान, डीसीपी, मुख्यालय