{"_id":"64a8694e10dd9c39760695d4","slug":"robs-way-opened-after-3-months-21-days-sonipat-news-c-197-1-snp1004-2526-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 3 माह 21 दिन बाद खोला आरओबी का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 3 माह 21 दिन बाद खोला आरओबी का रास्ता
Sat, 08 Jul 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07- रोहतक रोड स्थित आरओबी का बंद मार्ग खुलवाते भाजपा नेता राजीव जैन, पीडब्ल्यूडी अधिकारी व
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को 3 माह 21 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है, जबकि बड़े वाहनों का प्रवेश अभी भी बंद रहेगा।
रेलवे ने 15 मार्च को मरम्मत की बात कहकर एक माह के लिए आरओबी का एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया था। काम पूरा होने के बाद भी रेलवे दिल्ली मंडल से अधिकारियों के निरीक्षण की बात कहकर उसे नहीं खोल रहा था। शुक्रवार को भाजपा नेता राजीव जैन ने वाहन चालकों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सहायता से कट को खुलवा दिया है।
राजीव जैन ने कहा कि सावन मास के चलते कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। अगर आरओबी का एक मार्ग बंद रहेगा तो जाम की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बुलडोजर की सहायता से छोटे वाहनों के आवागमन के लिए 4 कट बनाए गए हैं। जिनमें से केवल छोटे वाहन ही आरओबी से आवागमन कर सकेंगे। जैन ने कहा कि आरओबी मरम्मत के लिए बंद किया गया था। काम पूरा होने व मरम्मत की समय अवधि पूरी होने के बावजूद रेलवे मार्ग को नहीं खुलवा रहा था। जिससे वाहन चालकों में रोष था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली के दौरान आरओबी के मार्ग को खोलने से लोगों का रोष बढ़ गया था। जिसको लेकर उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से मार्ग को खुलवाने की मांग की थी, लेकिन रेलवे अधिकारी मार्ग को खोलने में असमर्थता दिखा रहे थे। रेलवे अधिकारी 20 दिन से दिल्ली से टीम के निरीक्षण का हवाला दे रहे हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए छोटे वाहनों के लिए मार्ग को खुलवा दिया गया है। जिससे जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र, नवीन मंगला, निगम पार्षद अतुल जैन, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, संदीप, संजय मिश्रा, अनिल ग्रोवर, वेद कालूपुर, जगबीर व पवन जैन मौजूद रहे।