फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   robbed cash and jewelery by placing a pistol on the woman's neck

मायके से लौट रही महिला की गर्दन पर पिस्तौल रखकर नकदी-आभूषण लूटे

Fri, 18 Feb 2022 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
robbed cash and jewelery by placing a pistol on the woman's neck
गांव सांघी-मिर्जापुर खेड़ी संपर्क मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की गर्दन पर पिस्तौल रखकर नकदी-आभूषण लूट लिए। नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर रोहतक के गांव सांघी की तरफ फरार हो गए। महिला अपने मायके से घर आ रही थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर खेड़ी की प्रमिला ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने मायके रोहतक के गांव गुढाण गई थी। वह बुधवार को वापस आ रही थी। वह सांघी और मिर्जापुर खेड़ी संपर्क मार्ग से पैदल घर की तरफ आ रही थी। गांव के खेल स्टेडियम के निकट पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दोनों युवक चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। उनमें से एक युवक ने बाइक से उतरकर उसकी गर्दन पर पिस्तौल लगा दी। दूसरे युवक ने कानों की बालियां और मंगलसूत्र लूट लिया। साथ ही उससे पॉलिथीन छीन ली, जिसमें 7800 रुपये, दो चांदी के सिक्के और कपड़े थे। बदमाशों की बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। उसके चिल्लाने पर वह उसे गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed