फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways workers staged a sit-in at the gate, talks failed, strike extended till 12 o'clock tonight

रोडवेज कर्मियों ने गेट पर धरना देकर किया चक्का जाम, वार्ता विफल, आज रात 12 बजे तक बढ़ाई हड़ताल

Fri, 09 Sep 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers staged a sit-in at the gate, talks failed, strike extended till 12 o'clock tonight
धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
रोडरेज में बस चालक की थार जीप से कुचलकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने वीरवार तड़के 4 बजे से बसों का चक्का जाम कर दिया। रोडवेज कर्मचारी बस डिपो के गेट पर बैठकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करते रहे। डिपो से किसी भी रूट पर कोई बस नहीं गई। यही नहीं अन्य डिपो से पहुंची इक्का-दुक्का बसों को भी सोनीपत बस डिपो में ही रोक लिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर बसों का पहिया थमने से सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन मंत्री व महानिदेशक से चली लंबी वार्ता विफल हो गई है, जिससे हड़ताल को शुक्रवार रात 12 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार जब तक मांगों पर सकारात्मक दृष्णिकोण नहीं दिखाई देती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। साझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने रोडरेज में जीप से कुचलकर बस चालक जगबीर सिंह की हत्या के मामले में जीप सवारों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को आश्वासन दिया था कि 24 घंटे में जीप सवारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन पर बस अड्डे पर लगाया ताला भी खोल दिया था। 52 घंटे बाद भी पुलिस अब तक जीप सवारों की पहचान करना तो दूर जीप का भी पता नहीं लगा पाई है। पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली को देखते हुए साझा मोर्चा के आह्वान पर वीरवार तड़के 4 बजे से बसों का चक्का जाम किया गया है। बस अड्डा परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी दिनभर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। धरने पर सोनीपत डिपो में रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा से रामपत, संयोजक मनजीत पहल, रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक से चंद्रहास व संदीप मलिक, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित एसकेएस से नवीन राणा, संजय, सुरेंद्र, रोशन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहा पुलिस बल
बस चालक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी व चालक के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर रोडवेजकर्मी धरने पर बैठे रहे। सोनीपत रोडवेज डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन व यातायात प्रबंधक संजय मौके पर मौजूद रहे। बस अड्डे पर सुरक्षा की दृष्टि व व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को भी लगाया गया गया है। तैनात पुलिस कर्मचारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो को 15 लाख का नुकसान
सामान्य दिनों में सोनीपत बस डिपो से करीब 95 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ती हैं। दिनभर में ये बसें करीब 34 हजार किलोमीटर चलती हैं। इन बसों में 53 बसें रोडवेज की और 42 किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली हैं। इन बसों से रोडवेज को प्रतिदिन करीब 9.75 से 10.50 लाख रुपये तक की आय होती है। इसी प्रकार गोहाना सब डिपो में करीब 62 बसें दिनभर लगभग 17 हजार किलोमीटर चलती हैं। इन बसों से डिपो को रोजाना 4.50 से करीब 5 लाख रुपये तक की आय होती है। बसों का चक्का जाम रहने से सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मृतक चालक के परिजन व ग्रामीण पहुंचे बस अड्डे
चालक जगबीर की हत्या के मामले में जीप सवारों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजन व ग्रामीण वीरवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बस अड्डा पहुंचे। इनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी ने रोडवेज कर्मियों के साथ धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए परिजनों ने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पिता की हत्या के बाद कार्रवाई न होने से दुखी होकर आत्महत्या करने वाले बेटे का भी अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने इंकार कर दिया। हालांकि रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने कुछ देर बार परिजनों को समझाकर वापस घर भेज दिया और आश्वासन दिया कि साझा मोर्चा आपके साथ है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रखेंगे। इसके बाद परिजन लौट गए।

तीन दौर की वार्ता विफल, शुक्रवार रात 12 बजे तक बढ़ाई हड़ताल
साझा मोर्चा के आह्वान पर वीरवार तड़के 4 बजे प्रदेश में बसों का चक्का जाम कर दिया था। उसके बाद साझा मोर्चा के पदाधिकारी महानिदेशक से मिलने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए थे। महानिदेशक से मिलने के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से भी मुलाकात की और उन्हें पूरा घटनाक्रम बताते हुए अपनी मांगें रखीं। परिवहन मंत्री ने किसी भी मांग पर ठोस आश्वासन नहीं दिया। तीन दौर की वार्ता विफल रहने पर साझा मोर्चा ने हड़ताल को शुक्रवार रात 12 बजे तक जारी रखने का निर्णय लिया है। -सरबत पूनिया, राज्य महासचिव, साझा मोर्चा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed