फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways reduced fare by Rs 5 on Gohana-Jind route

Sonipat News: गोहाना-जींद रूट पर रोडवेज ने 5 रुपये घटाया किराया

Wed, 02 Jul 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Roadways reduced fare by Rs 5 on Gohana-Jind route
गोहाना के बस अड्डे पर खड़ीं बसें। स्रोत : पाठक
सोनीपत। गोहाना-जींद रूट पर रोडवेज और परिवहन समिति की बस का किराया पांच रुपये कम हो गया है। अब यात्रियों को गोहाना से जींद या जींद से गोहाना जाने के लिए 45 रुपये किराया देना होगा। इससे पहले उनको 50 रुपये देने पड़ते थे।
विज्ञापन

गोहाना-जींद मार्ग पर गांव लुदाना के पास से टोल प्लाजा हटाए जाने की वजह से रोडवेज बस का किराया कम किया गया है। हरियाणा रोडवेज प्रशासन की ओर से संशोधित किराया सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

गोहाना से जींद की दूरी करीब 45 किलोमीटर है। इसका सामान्य किराया 45 रुपये बनता है। जींद जिले के गांव लुदाना के पास टोल प्लाजा होने के चलते पांच रुपये अतिरिक्त टोल शुल्क जोड़ा गया था, जिसकी वजह से 50 रुपये किराया देना पड़ता था। अब गोहाना-जींद रोड के समानांतर बने सोनीपत-जींद ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर नया टोल प्लाजा शुरू हो गया है, जिसके चलते पुराने मार्ग से टोल प्लाजा हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से ज्यादा गांवों के लोगों को होगा फायदा

गोहाना-जींद रूट पर आने वाले 20 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिल गई है। दैनिक यात्रियों, स्टूडेंट्स और आम जनता को अब हर दिन की यात्रा में सीधी बचत होगी। किराया कम होने से अन्य रूट के मुकाबले इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ने की संभावना है।
इस दौरान गांव पिंडारा, रधाना, सिंध्वीखेड़ा, निडानी, निडाना मोड़, ललितखेड़ा, लुदाना, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी व बुटाना और अन्य कई गांव में रहने वाले लोगों को राहत मिली है।

गोहाना-जींद रूट पर रोडवेज बस का किराया पांच रुपये कम कर दिया गया है। जींद जिले के गांव लुदाना के पास टोल प्लाजा हटाए जाने से किराये में कटौती की गई है। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed