फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways employees staged a two-hour symbolic sit-in protest.

Sonipat News: रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया

Wed, 26 Aug 2026 07:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Aug 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees staged a two-hour symbolic sit-in protest.
गोहाना। बस अड्डा पर बुधवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझ मोर्चा ने दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार से परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाकर लिपिक के समान करने और खाली पदों को भरने की मांग की। कर्मचारी नेताओं अशोक खोखर और अशोक पांचाल ने बताया कि परिवहन मंत्री के आश्वासन के बावजूद वार्ता नहीं हुई। इस सरकारी रवैये से कर्मचारी वर्ग में रोष है। मोर्चा ने पांच और छह सितंबर को राज्य स्तरीय हड़ताल करने का निर्णय लिया। उनकी मुख्य मांगों में एचकेआरएन के तहत भर्ती परिचालकों को पक्का करना शामिल है। चालकों को हैवी पे-ग्रेड देने और 2016 में भर्ती चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने की भी मांग है। इसके अतिरिक्त, चालक, परिचालक, उप निरीक्षक, निरीक्षक और कार्यशाला कर्मचारियों को पूर्व की तरह अर्जित अवकाश देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed