{"_id":"6976771b19f328db9008aaec","slug":"roadways-bus-runs-on-trial-for-bahadurgarh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148732-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बहादुरगढ़ के लिए ट्रायल पर चलाई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बहादुरगढ़ के लिए ट्रायल पर चलाई रोडवेज बस
Mon, 26 Jan 2026 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। यात्रियों की परेशानी को दूर करते हुए अब सोनीपत-बहादुरगढ़ रोडवेज बस सेवा की शुरुआत की गई है। बस सोनीपत बस अड्डे से रोजाना सुबह 7:40 और 11:40 बजे रवाना होगी। बस शुरू होेने से बहादुरगढ़ आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब तक इस मार्ग पर सहकारी परिवहन समिति की बसें दौड़ती थीं।
खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर लगते गांवों में रहने वाले लोगों को रोडवेज बस का लाभ नहीं मिल रहा था। इस मार्ग पर पिपली, सैदपुर, कुंडल, सोहटी, लडरावण, कानौंदा व बहादुरगढ़ समेत कई गांव लगते हैं। इन गांवों के लोगों का खरखौदा व बहादुरगढ़ की ओर आना-जाना रहता है।
यहां के लोग लंबे समय से निजी बसों व अन्य वाहनों में सफर कर रहे थे। इस रूट पर चलने वाले विद्यार्थियों को निजी वाहनों में लटक कर सफर करना पड़ रहा था। यात्रियों की मांग को देखते हुए सोनीपत बस अड्डे से खरखौदा-बहादुरगढ़ रोडवेज बस सेवा की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे से चलकर पहली बस खरखौदा पहुंचेगी। इसके बाद यहां से बहादुरगढ़ जाएगी। वापसी में यह बस बहादुरगढ़ बस अड्डे से सोनीपत के लिए सुबह 8:45 बजे चलेगी। उसके बाद यह बस सुबह 11:40 बजे सोनीपत से बहादुरगढ़ के लिए चलेगी। दोपहर 1:00 बजे यह बस बहादुरगढ़ से चलेगी।
सोनीपत से बहादुरगढ़ के लिए रोडवेज बस शुरू कर दी गई है। अभी बस के मुताबिक यात्री नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यह बस रोजाना सोनीपत-बहादुरगढ़ के बीच दो चक्कर लगा रही है। अभी इस बस को बहादुरगढ़ रूट पर ट्रायल के रूप में चलाया जा रहा है। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज।