फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roads in the Officers' Colony and the Mini-Secretariat will be

Sonipat News: ऑफिसर कालोनी और लघु सचिवालय में बनी सड़कों की 99.57 लाख से होगी मरम्मत

Fri, 18 Sep 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Roads in the Officers' Colony and the Mini-Secretariat will be
17jjrp19- ऑफिसर कालोनी की सड़क जहां की रोड़ियां निकली हुई है। संवाद
झज्जर। जिस लघु सचिवालय और ऑफिसर कॉलोनी में अधिकारी प्रतिदिन आवागमन करते हैं, वहां की सड़कें लगभग चार साल से ठीक नहीं हुई है।
विज्ञापन


अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से इन सड़कों की सुध ली गई हैं। जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत करवाने का काम किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से ऑनलाइन निविदाएं मांगी गई हैं। विभाग की तरफ से लघु सचिवालय के सभी अंतरिम सड़क, जिसमें एडवोकेट चैंबर भी शामिल हैं, वहां की सड़कों को ठीक करवाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी अधिकारियों की ऑफिसर कॉलोनी में बनी सड़कों की हालत भी ठीक की जाएगी। इन दोनों प्रोजेक्ट पर लगभग 99.57 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। विभाग ने ऑनलाइन निविदाएं मांगी हैं। ऑफिसर कॉलोनी में सड़कों की मरम्मत पर 83.74 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार से लघु सचिवालय के अंतरिम सड़कों पर 15.83 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी माह 22 व 24 सितंबर तक निविदाएं मांगी गई हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के तीन से चार माह के भीतर इनकी मरम्मत का काम करवाना होगा।

प्रतिदिन अधिकारियों व सैकड़ों लोगों का आवागमन

लघु सचिवालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। कोर्ट व लघु सचिवालय में लोग प्रतिदिन काम के लिए आते हैं। इसी प्रकार ऑफिसर कॉलोनी में भी सरकारी अधिकारियों, न्यायाधीश और अन्य कर्मचारियों के निवास स्थान बने हुए हैं। सड़कों की मरम्मत होने के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बारिश के कारण सड़कों की हालत हुई खराब

पिछले दिनों आई बारिश के कारण इन सड़कों की हालत ज्यादा खराब हो चुकी है। इन सड़कों में गड्ढे तक बन चुके हैं। इसके अलावा रोड़ी भी पूरी तरह से उखड़ने लगी है। इस कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि सड़कों की हालत पिछले कुछ सालों से ऐसे ही है, लेकिन बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने के कारण परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

ऑफिसर कॉलोनी और लघु सचिवालय के आसपास सड़कों की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिए गए हैं।

सतीश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed