फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road will be repaired from Bahalgarh to Asadpur Yamuna Ghat at a cost of 9.27 crores

Sonipat News: बहालगढ़ से असदपुर यमुना घाट तक 9.27 करोड़ से सड़क की मरम्मत होगी

Sun, 16 Mar 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Road will be repaired from Bahalgarh to Asadpur Yamuna Ghat at a cost of 9.27 crores
सोनीपत। राई क्षेत्र के बहालगढ़ से असदपुर यमुना घाट तक करीब 9.27 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत की जाएगी। लंबे समय से टूटी सड़क पर वाहन चलाने में लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी। सड़क की मरम्मत होने से करीब सात गांवों के लोगों के अलावा वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से 11 किलोमीटर खस्ताहाल बहालगढ़ से असदपुर रोड की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि 24 मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सड़क की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। इस मार्ग पर काफी समय से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। राई हलके की विधायक कृष्णा गहलावत ने बहालगढ़ से असदपुर यमुना घाट तक सड़क की मरम्मत करवाने के लिए मुख्यमंत्री से करीब 9 करोड़ 27 लाख 85 हजार रुपये की राशि मंजूर करवाई है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण कई बार सड़क की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके थे।
विज्ञापन

करीब 20 हजार लोगों का है आवागमन
बहालगढ़ से असदपुर यमुना घाट तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत होने से करीब सात गांवों के लोगों के साथ वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। बहालगढ़ से लेकर चौहान जोशी, दीपालपुर, मुकीमपुर, नांदनौर व असदपुर होते हुए यमुना घाट तक के लोगों को फायदा मिलेगा। इस मार्ग पर दिनभर में करीब 20 हजार लोगों का आवागमन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने बहालगढ़ से असदपुर रोड की मरम्मत को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर के बाद सड़क की मरम्मत शुरू करवा दी जाएगी। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed