{"_id":"6abec98d98e446ae680beb6a","slug":"relief-for-passengers-operation-of-festival-special-train-begins-on-the-mau-ambala-route-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161596-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यात्रियों को राहत, मऊ-अंबाला रूट पर त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यात्रियों को राहत, मऊ-अंबाला रूट पर त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
- फोटो : Archive
सोनीपत। दिवाली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ-अंबाला कैंट के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन वीरवार को शुरू हुआ। ट्रेन संख्या 05301/05302 का परिचालन 27 नवंबर तक किया जाएगा। इससे पूर्वांचल और उत्तर भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05301 प्रत्येक वीरवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4:40 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 3:55 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर रात 11:57 बजे ठहराव होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 05302 प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से सुबह 5:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव सुबह 8:05 बजे होगा।
त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घर लौटते हैं और पर्व के बाद रोजगार के लिए वापस लौटते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है। स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है। सोनीपत के अलावा पानीपत और अंबाला सहित रूट के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
--
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन अक्तूबर और नवंबर में निर्धारित अवधि तक संचालित होगी। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी और लंबी दूरी की यात्रा आसान हो सकेगी।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे