फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road uprooted without permission, damage to PWD, drivers upset

Sonipat News: बिना मंजूरी उखाड़ी सड़क, पीडब्ल्यूडी को नुकसान, वाहन चालक परेशान

Sat, 04 May 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Road uprooted without permission, damage to PWD, drivers upset
फोटो 05. सोनीपत में बहालगढ़ रोड पर सड़क उखाड़े जाने से बने गड्ढे से गुजरते वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम ने ड्रेन के समानांतर बिछाई गई बड़ी सीवरलाइन से पुरानीलाइन को जोड़ने के लिए बावा तराना रोड व बहालगढ़ रोड को उखाड़ दिया है। नगर निगम ने लोकनिर्माण विभाग से मंजूरी लिए बगैर दोनों सड़कों को उखाड़ा जिससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। मामले में लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं की है। अब नगर निगम ने लोगों को सुविधा के लिए सड़क उखाड़ने की बात कहते हुए दो दिन में इसका निर्माण करने का दावा किया है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की अनदेखी के चलते दिवाली से पहले ही शहर की सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थीं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जब फटकार लगाई तो लोक निर्माण विभाग ने नवंबर 2023 में शहर में सड़कों का निर्माण गया था। सड़कों का निर्माण होने के बाद वाहन चालकों को राहत मिली थी। अब नगर निगम ने ड्रेन के साथ पीडब्ल्यूडी की सड़कों को फिर से उखाड़ दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से नगर निगम ने सड़क उखाड़ने की मंजूरी तक नहीं मांगी। अब वहां पर गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। साथ ही जाम की स्थिति बनने लगी है जिससे लोगों की परेशानी फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर के अंदर ड्रेन नंबर 6 को पक्का करने का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण से पहले शहर के सीवर के पानी को राठधाना एसटीपी तक ले जाने के लिए ड्रेन के साथ बड़ी सीवर लाइन बिछाई गई है। शहर की छोटी सीवर लाइन को बड़ी सीवर लाइन से जोड़ने के लिए नगर निगम ने मुख्य सड़कों को उखाड़ना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से वहां से गुजरने वाले वाहनों चालकों की परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ड्रेन को पक्का करने का कार्य जल्द पूरा करने के लिए शहर की सीवर लाइनों को बडी लाइन से जोड़ा जा रहा है। इसकी वजह से मुख्य सड़कों को उखाड़ा गया है। जल्द ही नगर निगम मुख्य सड़कों का निर्माण स्वयं करा देगा।-सुरेश लोहान, सहायक अभियंता, नगर निगम।


वर्जन
नगर निगम ने बस अड्डे के पास बावा तराना रोड और बहालगढ़ रोड पर सड़कें उखाड़ने के लिए विभाग से मंजूरी नहीं ली है। सड़कें उखाड़े जाने से ड्रेन किनारे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होगी। अगर जल्द ही नगर निगम ने सड़क की मरम्मत नहीं की तो विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-राकेश कुमार, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed