फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road dug up and left for 20 days, villagers protest

Sonipat News: उखाड़ कर 20 दिन से छोड़ी सड़क, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 26 Aug 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Road dug up and left for 20 days, villagers protest
फोटो : 08: ग्राम पंचायत व पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। (पाठक)
गन्नौर। बेगा गांव से गुजरने वाली मुख्य सड़क करीब 20 दिन से उखाड़कर छोड़ी गई है। यह सड़क गन्नौर शहर व आसपास के कई गांवों को जोड़ती है। इसके उखाड़े जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि जहां-जहां सड़क टूटी हुई है वहां-वहां पर बारिश का पानी भरने से कीचड़ हो गया है। यहां पर हमेशा हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम पंचायत व पीडब्ल्यूडी के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमबीर शास्त्री, पूर्व पंचायत सदस्य भूपसिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र, बिजेंद्र प्रजापत, कमल सैनी, सुरेश पाल का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनाने का काम शुरू किया है मगर उसे अधूरा छोड़ दिया है.
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लगे पत्थरों को उखाड़ने से यह पैदल चलने वालों तक के लिए मुसीबत बन गई है। वाहन चालकों को और अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर आने-जाने वाले लोगों को समय पर पहुंचने में समस्या हो रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि सड़क को तुरंत दुरुस्त कर लोगों को राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed