{"_id":"6a909c8077a48ee633085064","slug":"road-damaged-by-rain-repair-demanded-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159504-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बरसात से सड़क क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बरसात से सड़क क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग
Fri, 28 Aug 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। बादशाही रोड से राजलू गढ़ी रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाली पंचायत विभाग की सड़क बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के कई हिस्सों में टूट-फूट होने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण हरफूल, सोहन और शमशेर ने बताया कि लगातार बारिश और सड़क पर पानी जमा होने के कारण इसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क में जगह-जगह गड्ढे और टूटे हिस्से होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ने के साथ गांव में आवागमन भी प्रभावित हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात शुरू होने के बाद से सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। वहीं, क्षेत्र के अन्य रेलवे अंडरपास में भी बरसाती पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।