{"_id":"60bbc87c8ebc3e2027170311","slug":"road-accident-two-friends-dead-two-injured-sonipat-news-rtk611701631","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत, चालक व एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत, चालक व एक अन्य घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव बड़वासनी से पहले सीएनजी स्टेशन के पास तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ईको सवार दो दोस्तों की मौत हो गई और चालक समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने वैन सवार युवक के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव पुरखास निवासी मोहित (24) व रोहित (23) अपने दोस्त मनीष व राकेश के साथ ईको वैन में सवार होकर शुक्रवार देर रात गांव से गांव बड़वासनी जा रहे थे। ईको वैन को राकेश चला रहा था। मनीष ने पुलिस को बताया कि राकेश वैन को तेज गति से चला रहा था। उन्होंने कई बार उसे धीमी गति से चलने के कहा, लेकिन वह नहीं माना। रात करीब डेढ़ बजे जब वह गांव बड़वासनी से पहले सीएनजी स्टेशन के निकट पहुंचे तो अचानक मोड़ के पास राकेश ईको वैन पर नियंत्रण नहीं रख जा सका। जिस पर ईको वैन डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सभी घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर रोहित की मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मोहित ने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में घायल मनीष के बयान पर उसके चालक साथी राकेश के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
गांव बड़वासनी से पहले तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल युवक ने साथी चालक पर लापरवाही से ईको वैन चलाने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।