फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   RO Malik accused the factory operator of beating him

Sonipat News: आरओ मलिक ने फैक्टरी संचालक पर लगाया पिटाई का आरोप

Fri, 13 Oct 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
RO Malik accused the factory operator of beating him
सोनीपत। कुंडली निवासी आरओ प्लांट संचालक ने फैक्टरी मालिकों पर पिटाई करने, धमकी देने व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। आरोप है कि फैक्टरी मालिक को पानी का हिसाब करने के लिए कहा तो जाति पूछकर बोले की अनुसूचित जाति के युवक के हाथों से पानी पीने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है। पुलिस आयुक्त को शिकायत देने पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कुंडली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह अपना आरओ प्लांट चलाते हैं। वह औद्योगिक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करते हैं। वह 1 मई, 2020 से कुंडली स्थित एक फैक्टरी में पेयजल के कैंपर की आपूर्ति कर रहे थे। जिसके मालिक राघव व मदन लाल ने उनके साथ 10 रुपये प्रति कैंपर पानी की आपूर्ति का रेट तय किया था। आरोपियों ने उसे पानी के बिल के रुपये नहीं दिए। वह हर बार टाल मटोल कर देते थे। इस वजह से उन्होंने पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। इस वर्ष 21 मई को आरोपियों ने उसे फैक्टरी में हिसाब के लिए बुलाया था। जहां पर उन्होंने उसकी जाति पूछी। जब उसने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है तो आरोपियों ने उसकी जाति का नाम लेकर गालियां दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के युवक के हाथों का पानी पीने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है। जब उसने विरोध किया तो उसे पीटा गया। कमरे में बंद करने व चोरी करने का झूठा आरोप लगाने की धमकी दी गई। उसे मारने की धमकी दी गई। इसी बीच उनका साथी अंदर आया तो हालात देखकर बाहर से लोगों को बुलाया, जिस पर आरोपियों ने उसे छोड़ा। पीड़ित ने मामले से पुलिस आयुक्त को अवगत कराया। इस पर कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी राघव व मदनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed