{"_id":"6702787803ac3158d903cc12","slug":"retired-policemen-raised-pending-demands-in-the-meeting-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125707-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बैठक में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने उठाईं लंबित मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बैठक में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने उठाईं लंबित मांगें
Sun, 06 Oct 2024 05:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी संगठन की मासिक बैठक पुलिस लाइन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जयपाल खोखर ने की। बैठक में करीब 60 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने छह मुख्य लंबित मांगों पर विचार-विमर्श कर उन्हें जल्द पूरा करने की मांग की।
प्रधान जयपाल खोखर ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह किया जाए। सभी बीमारियों में पूर्ण रूप से स्वास्थ्य कैशलेस सुविधा लागू की जाए। पेंशन बढ़ोतरी 65, 70, 75 व 80 आयु सीमा के अनुसार क्रमश: 5 से 20 फीसदी बढ़ाई जाए। पेंशनर के आश्रिताें को एलटीसी सुविधा दी जाए। कोरोना काल के दौरान से लंबित 18 माह का डीए दिया जाए। रेल में यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की छूट लागू की जाए।
इस दौरान जगदीश मोर, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र दहिया, ईश्वर सिंह कौशिक, हवा सिंह, सूरत सिंह, कदम सिंह, धर्म सिंह, रणधीर सिंह और रामपाल आदि मौजूद रहे।