{"_id":"681bbbb6f1a47bd88c038e76","slug":"retired-personnel-praised-the-retaliatory-action-against-pakistan-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136342-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवानिवृत्त कर्मियों ने पाक पर जवाबी कार्रवाई को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवानिवृत्त कर्मियों ने पाक पर जवाबी कार्रवाई को सराहा
विज्ञापन
फोटो 50- जय कृष्ण हुड्डा, सेवानिवृत्त सूबेदार, भारतीय सेना।
सोनीपत। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को धवस्त करने की कार्रवाई को सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी सराहा। सभी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
--
भारतीय सेना की ओर से चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर सराहनीय है। आज हर देशवासी को सेना पर गर्व है। पहलगाम में आतंकी हमले पर की गई जवाबी कार्रवाई का सभी देशवासी समर्थन करते हैं। जरूरत पड़ने पर फिर से देश सेवा के लिए तैयार रहेंगे।
-जय कृष्ण हुड्डा, सेवानिवृत्त सूबेदार, भारतीय सेना
--
भारतीय सेना व भारत सरकार ने इस जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बहुत ही ज्यादा साहसी कार्य किया है। मुझे गर्व है कि मैं भी भारतीय सेवा का हिस्सा रहा हूं। हर देशवासी को आज भारतीय सेना पर गर्व है। हमें देश की सेवा के लिए एकजुट रहना चाहिए।
विज्ञापन
-विजेंद्र मलिक, सेवानिवृत्त हवलदार, भारतीय सेना
--
सुबह उठते ही जब इस समाचार को देखा तो मन काफी प्रसन्न हुआ। आज सरकार ने सेना को उन्नत प्रौद्योगिकी व संसाधन उपलब्ध करवाए हैं। अगर सेना को थोड़ी और छूट दी जाती तो 21 ठिकानों की बजाय 50 जगह आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया जा सकता था। मैंने वर्ष 1969 से 1985 तक इंटेलिजेंस ब्यूरो के रूप में सेवाएं दी, लेकिन हमारे समय में उन्नत संसाधन नहीं थे। मैंने अमृतसर, चंडीगढ़, श्रीनगर, राजपुरा, मलेर कोटला व दिल्ली में ग्लोब डिटेक्टिव एजेंसी में भी सेवाएं दीं।
-यूके शर्मा, सेवानिवृत्त एजेंट, इंटेलिजेंस ब्यूरो