फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired employees should also receive the benefits of the 8th Pay Commission.

Sonipat News: आठवें वेतन आयोग का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिले

Mon, 29 Jun 2026 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
Retired employees should also receive the benefits of the 8th Pay Commission.
फोटो: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में उपस्थित रिटायर्ड कर्मचारी संघ के
गन्नौर। खेड़ी गुर्जर रोड स्थित जाट धर्मशाला में रविवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान सुभाष चंद्र ने की। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार से उन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी के उपप्रधान बलवान सिंह ने कहा कि नियमित कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी आठवें वेतन आयोग का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने निशुल्क कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने की भी मांग उठाई ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। बैठक में एलटीसी सुविधा को पहले की तरह दोबारा लागू करने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वर्षों तक सरकारी सेवा में योगदान दिया है, इसलिए उनकी सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर राजेंद्र मलिक, सतनारायण, सुलेख चंद्र, राम कुमार, बलबीर सिंह और श्याम लाल शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed