फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired disabled SI beaten to death, his own crutches used as weapons

Sonipat News: सेवानिवृत्त दिव्यांग एसआई की पीट-पीटकर हत्या, उनकी ही बैसाखी बनी हथियार

Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Retired disabled SI beaten to death, his own crutches used as weapons
फोटो :21: सोनीपत के गांव राजपुर में सेवानिवृत्त एसआई की हत्या के बाद जांच करने पहुंचे एसीपी ऋषि
गन्नौर । दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एसआई दिव्यांग दलबीर राठी (60) की गांव राजपुर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दलबीर का शव उनके घर से सटे प्लॉट में डिस्पोजल सामान बनाने वाली उनकी फैक्टरी के कमरे में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने बेटे के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव राजपुर निवासी संदीप ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके पिता दलबीर बुधवार रात को घर के पास प्लॉट में बनी डिस्पोजल सामान व मिठाई के डिब्बे बनाने की फैक्टरी में गए थे। वह रात को वहीं बने कमरे में सोते थे। सुबह वह प्लॉट में गए तो पिता का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर डीसीपी प्रबिना पी, एसीपी ऋषिकांत और थाना बड़ी प्रभारी एसीपी गीता फोगाट पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की गहनता से जांच कर एफएसएल टीम को बुलाया जिसने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैसाखी से पीट-पीटकर हत्या करने की आशंका

दलबीर के शव के पास उनकी टूटी हुई बैसाखी मिली है। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि दलबीर की हत्या उनकी बैसाखी से पीट-पीटकर की गई है। अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

रात में मिलने आए थे ताऊ

संदीप राठी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे उनके ताऊ राममेहर उनके पिता से मिलकर गए थे। पता लगा कि उनके बाद गांव के ही सुरेंद्र उनके पिता से मिलने आए थे। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।


सेवानिवृत्ति के बाद शुरू की थी फैक्टरी

संदीप ने बताया कि पिता दलबीर अगस्त, 2025 में दिल्ली पुलिस से एसआई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने घर से सटे प्लॉट में मिठाई के डिब्बे व डिस्पोजल का सामान बनाने की फैक्टरी शुरू की थी। रात के समय वहीं पर सोते थे। उनका शव फैक्टरी के कमरे में मिला।

दो दशक पहले हादसे में कट गया था पैर

करीब दो दशक पहले दलबीर जब ड्यूटी से लौट रहे थे तो सांदल कलां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त उनका बायां पैर आधा कट गया था। तभी से वह दिव्यांग थे और चलने-फिरने के लिए बैसाखी का सहारा लेते थे।

रास्ते में मिला खून से सना परना

गांव राजपुर से खेतों की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक परना मिला है। उस पर खून लगा हुआ है। संदीप ने पुलिस के सामने परना पिता का होने से इन्कार किया है। अंदेशा है कि वह हमलावर का हो सकता है। पुलिस उसे लेकर भी जांच कर रही है।


दो बेटे में भी एक दिव्यांग
दलबीर के दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा मोनू दिव्यांग है। वह अविवाहित है। उनका छोटा बेटा संदीप व बेटी विवाहित हैं।
घटनास्थल से टूटी बैसाखी और अन्य साक्ष्य मिले हैं। प्रथम दृष्टया इसी से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी। पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -एसीपी ऋषिकांत, गन्नौर।

फोटो :21: सोनीपत के गांव राजपुर में सेवानिवृत्त एसआई की हत्या के बाद जांच करने पहुंचे एसीपी ऋषि

फोटो :21: सोनीपत के गांव राजपुर में सेवानिवृत्त एसआई की हत्या के बाद जांच करने पहुंचे एसीपी ऋषि

फोटो :21: सोनीपत के गांव राजपुर में सेवानिवृत्त एसआई की हत्या के बाद जांच करने पहुंचे एसीपी ऋषि

फोटो :21: सोनीपत के गांव राजपुर में सेवानिवृत्त एसआई की हत्या के बाद जांच करने पहुंचे एसीपी ऋषि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed