{"_id":"685da5d36daeffd39b02a226","slug":"result-will-be-declared-in-two-weeks-after-completion-of-examination-sonipat-news-c-197-1-snp1008-138580-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: परीक्षा समाप्त होने पर दो सप्ताह में घोषित होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: परीक्षा समाप्त होने पर दो सप्ताह में घोषित होगा परिणाम
Fri, 27 Jun 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में अकादमिक कैलेंडर तैयार करने के लिए बैठक की गई। अकादमिक कैलेंडर में यह सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा समाप्त होने के दो सप्ताह बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
कुलपति ने बताया कि कैलेंडर से विद्यार्थियों को भविष्य की योजना बनाने में आसानी होगी। परीक्षा तिथि को भी दुरुस्त किया गया। अब शरद कालीन अवकाश 10 दिन व ग्रीष्मकालीन अवकाश 6 सप्ताह का होगा। इससे विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण व इंटर्नशिप करने के लिए 10 सप्ताह का समय मिलेगा।
कुलपति ने बताया कि उनका ध्यान हमेशा शोध पर रहा है, ताकि डीसीआरयूएसटी को देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों में नंबर एक पर लाया जा सके। अकादमिक कैलेंडर की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब विश्वविद्यालय के परीक्षा की तिथि को दुरुस्त किया जाएगा। इससे फैकल्टी को रिसर्च करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थी एक वर्ष की इंटर्नशिप कर बेहतरीन प्रशिक्षण प्राप्त करें। एनईपी के तहत 1 वर्ष की इंटर्नशिप व औद्योगिक प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय में खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। कैलेंडर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के लिए तीन दिन सुनिश्चित किए गए हैं।
कैलेंडर में मिड सेमेस्टर प्रोजेक्ट का मूल्यांकन करने के एक दिन सुनिश्चित किया गया है। इससे प्रोजेक्ट का मूल्यांकन बेहतरीन ढंग से सुनिश्चित किया जा सके। अकादमिक कैलेंडर को इस प्रकार बनाया गया है कि विद्यार्थियों व शिक्षकों को 2.6 माह का अवकाश मिल सके।