फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Result of Super-100 Level-2 released, 20 students selected

Sonipat News: सुपर-100 लेवल-2 का परिणाम जारी, 20 विद्यार्थी चयनित

Thu, 30 May 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Result of Super-100 Level-2 released, 20 students selected
सोनीपत। बुनियाद लेवल-3 के परीक्षा परिणाम के बाद अब सुपर-100 लेवल-2 का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के 20 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। जबकि पांच विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित विद्यार्थी अब 5 जून को अपने अभिभावकों के साथ कुरुक्षेत्र के विकल्प फाउंडेशन में दस्तावेज जमा करवाएंगे। जहां दो साल तक 11वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ ही निशुल्क नीट व जेईई की कोचिंग ले सकेंगे।
विज्ञापन

सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा में चयनित हुए 75 विद्यार्थियों को लेवल-2 की परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया था। कुरुक्षेत्र के विकल्प फाउंडेशन में 11 मई को आयोजित की गई लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं कुरुक्षेत्र के बारना स्थित विकल्प फाउंडेशन में 5 जून से शुरू होंगी। विद्यार्थियों को सुपर-100 परिसर में 5 जून को सुबह 9 बजे अभिभावकों के साथ उपस्थिति रहना होगा।
विज्ञापन

यह दस्तावेज जरूरी
-आधार कार्ड व एक फोटो प्रति
-परिजनों के आधार कार्ड की फोटो प्रति
-विद्यार्थी के तीन पासपोर्ट साइज फोटो
-10वीं कक्षा की प्रोविजिनल अंक तालिका
-स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र
-वास्तविक जाति प्रमाण पत्र व एक फोटो प्रति

यह विद्यार्थी हुए चयनित
खंड विद्यार्थी स्कूल
सोनीपत अभिनव शर्मा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
राई अनिकेत राजकीय उच्च विद्यालय, राई
सोनीपत अंकेत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान
राई गरिमा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहरी
सोनीपत जतिन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
गोहाना जोनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खंदराई
गन्नौर खुशी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
राई कृष राजकीय उच्च विद्यालय, सफियाबाद
गोहाना महक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
राई मंजेश राजकीय उच्च विद्यालय, बाजिदपुर सबौली
सोनीपत मीना पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा
राई ओमप्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुंडली
सोनीपत प्रखर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
सोनीपत प्रांशु राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
गन्नौर रमन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
गन्नौर ऋषिप्रकाश राजकीय उच्च विद्यालय, चिरस्मी
खरखौदा शिवानी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किड़ौली पहलादपुर
सोनीपत शुभम दूबे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
गन्नौर वरूण राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
राई यश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अटेरना
प्रतिक्षा सूची में रखे यह विद्यार्थी
सोनीपत अंकिता कुमारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा
सोनीपत दीपक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मलिकपुर
सोनीपत नितिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मलिकपुर
गोहाना रितू राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मदीना
गन्नौर साक्षी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सनपेड़ा


वर्जन
सुपर-100 लेवल-2 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें जिले के 75 विद्यार्थियों में से 20 का चयन किया गया है। जबकि पांच विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित विद्यार्थियों को दो साल के लिए विकल्प फाउंडेशन की तरफ से नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed