फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Result issued under rule 134A canceled, will be issued again

नियम 134ए: कम अंक वाले बच्चों को अलॉट किए स्कूल, तकनीकी खामी का हवाला दे परिणाम रद्द, दोबारा जारी होगा

Thu, 16 Dec 2021 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 09:38 PM IST
सार

परिणाम में गलतियां होने के कारण सोनीपत बीईओ कार्यालय में दिनभर परिणाम जानने के लिए अभिभावकों की भीड़ लगी रही। देर सायं परिणाम रद्द करने का पत्र जारी हुआ। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने केवल एक स्कूल भरा था, उन्हें स्कूल अलॉट न होने के कारण परिणाम रद्द किया गया है।

विज्ञापन
Result issued under rule 134A canceled, will be issued again
बीईओ कार्यालय पर परिणाम जानने पहुंचे अभिभावकों को सर्वर में चल रही गड़बड़ी की जानकारी देते नियम 134ए के प्रभारी मनोज वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नियम 134ए के तहत ली गई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया गया, लेकिन इसमें विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ किया गया है। मूल्यांकन परीक्षा में जिन विद्यार्थियों ने 85 से 93 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए, ऐसे विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट नहीं किए गए, जबकि इससे कम अंक लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट कर दिए गए।

विज्ञापन


ऐसे में गुरुवार को परिणाम देखने के बाद विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत शिक्षा अधिकारियों को दी। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने देर शाम जारी परिणाम में तकनीकी खामी की बात कहकर इसे रद्द कर दिया। अब नया परिणाम शुक्रवार को जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


नियम 134ए के तहत 5 दिसंबर को हुई मूल्यांकन परीक्षा में 13199 सीटों पर महज 3302 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी थी। परीक्षा का परिणाम 10 दिसंबर को जारी करने की बात कही गई थी। बाद में इस तिथि को बढ़ाकर 13 दिसंबर कर दिया गया। इस तिथि पर भी परिणाम जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सोनीपत में हत्या: साथी के बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक को मारी तीन गोलियां, जींद के गांव हाट का रहने वाला था मृतक

बाद में 15 दिसंबर को परिणाम जारी होने की बात कही गई। 15 दिसंबर को अभिभावक बीईओ कार्यालय पहुंचे और परिणाम जारी न होने पर सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद देर रात परिणाम जारी किया गया। वीरवार को परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्सुकता बनी रही। 

दिन में सर्वर क्रैश, शाम को परिणाम रद्द

वीरवार सुबह ही अभिभावक अपने परिणाम जानने के लिए बीईओ कार्यालय पर पहुंचने लगे थे। बीईओ कार्यालय पर दिनभर अभिभावकों की भीड़ लगी रही। पोर्टल से परिणाम अपलोड नहीं हो रहा था। शिक्षा अधिकारी दोपहर तक परिणाम अपलोड करने में लगे रहे, लेकिन सर्वर क्रैश होने के कारण परिणाम अपलोड नहीं हुआ। देर सायं तकनीकी के कारण परिणाम रद्द होने का पता लगने पर अभिभावकों को मायूसी हाथ लगी। 

अधिकतम अंक के बावजूद इन्हें नहीं मिला दाखिला

गुरुवार को बीईओ कार्यालय तीन अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। इन बच्चों के अंक 85 से 93 प्रतिशत तक थे। इन बच्चों में एक ने लिटल एंजल्स स्कूल, दूसरे ने स्वर्णप्रस्थ और तीसरे ने ब्राइट स्कॉलर स्कूल का चयन किया था, लेकिन इन्हें कोई स्कूल अलॉट नहीं किया गया, जबकि इनसे कम अंक वाले बच्चों को वो स्कूल अलॉट कर दिए, जिसका चयन इन बच्चों ने किया था। शिक्षा अधिकारियों ने अभिभावकों की शिकायत को उच्चाधिकारियों के पास भेजा। जिसके बाद परिणाम रद्द कर दिया गया।

नियम 134ए के तहत जारी परिणाम में पोर्टल ने उन विद्यार्थियों का नाम नहीं उठाया है, जिन्होंने स्कूल ऑप्शन में केवल एक स्कूल का चयन किया था। यही कारण है कि बेहतर अंक लेने के बावजूद इन बच्चों को स्कूल अलॉट नहीं हुए। प्रदेश भर से इस प्रकार की शिकायतें मिली हैं, जिसे देखते हुए जारी परिणाम रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार को संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा। - मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम-134ए, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed