फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jind youth shot dead in Sonipat of Haryana

सोनीपत में हत्या: साथी के बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक को मारी तीन गोलियां, जींद के गांव हाट का रहने वाला था मृतक

Thu, 16 Dec 2021 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 09:04 PM IST
सार

सोनीपत के महलाना रोड पर गली में हत्या की वारदात हुई मृतक युवक जींद के गांव हाट का रहने वाला था। बाइक पर आए तीन हमलावरों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

विज्ञापन
Jind youth shot dead in Sonipat of Haryana
हत्या के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस, सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजन, अनिल का फाइल फोटो।   - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत शहर के महलाना रोड स्थित गली में बाइक सवार तीन हमलावरों ने युवक की तीन गोली मारकर हत्या कर दी। युवक सोनीपत के सरस्वती विहार में अपने दोस्त के पास रहता था और उसके बच्चों को स्कूल में छोड़कर बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि युवक के दोस्त की पैतृक गांव में रंजिश है, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


जींद के गांव हाट निवासी रिंकू ने सिटी थाना की कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई अनिल अपने दोस्त मूलरूप से गांव माजरी मोई फिलहाल सरस्वती विहार में रहने वाले संदीप के पास रह रहा था। संदीप डॉग हाउस चलाता है। गुरुवार सुबह संदीप की मां बिमला ने उनको फोन पर सूचना दी कि अनिल सुबह संदीप के बच्चों को महलाना रोड स्थित स्कूल में छोड़ने गया था।
विज्ञापन


वह भी उस तरफ किसी काम से गई थी। जब अनिल लौट रहा था तो माजरी मोई गांव निवासी सुनील और सन्नी एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने अनिल को गोलियां मार दीं। उसके बाद हमलावर फरार हो गए। अनिल को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में रिंकू के बयान पर सुनील, सन्नी व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में नामजद है संदीप

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि माजरी गांव में वर्ष 2019 में हुई आत्महत्या के मामले में संदीप आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में नामजद रहा है, जिसमें आरोपी पक्ष की तरफ से संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। 

पुलिस अन्य पहलुओं पर भी कर रही जांच

आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में संदीप के नामजद होने के चलते हत्या किए जाने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इस मामले में अनिल से जुड़े अन्य सुराग भी खंगाल रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। 


 

युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed