फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Responsibility assigned to prepare question paper, assessment test next week

प्रश्न पत्र बनाने की सौंपी जिम्मेदारी, असेसमेंट टेस्ट अगले सप्ताह

Thu, 22 Jul 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned to prepare question paper, assessment test next week
कार्यशाला में पहुंचे अध्यापकों को दिशा-निर्देश देते डायट प्राचार्य कुलदीप दहिया। - फोटो : Sonipat
अगले सप्ताह होने वाले सेट (स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट) को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देने के लिए बीआरसी हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा चौथी के प्रश्न पत्र बनाने के लिए अध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य कुलदीप दहिया व वरिष्ठ प्रवक्ता मंजू गुप्ता ने किया। संचालन मनोज वर्मा ने किया। डायट प्राचार्य कुलदीप दहिया ने कार्यशाला में पहुंचे सभी अध्यापकों को दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य कुलदीप दहिया ने बताया कि कार्यशाला में सक्षम हरियाणा सेल व एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा निर्देशों के अनुसार सेट (स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट) के प्रश्न पत्र बनाने का कार्य किया जाना है। कार्यशाला में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से 1-1 विषय विशेषज्ञों के रूप में अध्यापकों व बीआरपी ने भाग लिया। इन्हें 4 विषयों के प्रश्न पत्र बनाने जिम्मेदारी सौंपी गई है। डायट 20वां मील के विषय विशेषज्ञ ने समीक्षक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

आगामी सप्ताह में होगा सेट का आयोजन
शिक्षा विभाग द्वारा इसी माह आगामी सप्ताह में स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट का आयोजन किया जाना है। ये परीक्षाएं अवसर एप के माध्यम से होनी हैं। इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए कक्षा चौथी के 4 विषय अंग्रेजी, हिंदी, गणित व ईवीएस के प्रश्न पत्रों को बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर के लिए बनाए चार ग्रुप, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग ने कक्षा चौथी के स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट के पेपर बनाने के लिए चार ग्रुप बनाए हैं। सभी ग्रुप में विषय विशेषज्ञों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ईवीएस : इस ग्रुप में नीना कुमारी प्रवक्ता, प्रज्ञा भास्कर, सुनंदन बीआरपी व मनोज वर्मा जेबीटी अध्यापक को शामिल किया गया है।
हिंदी : इस ग्रुप में राकेश कौशिक प्रवक्ता, किरण बीआरपी, कांता बीआरपी, जयदीप जेबीटी अध्यापक को शामिल किया गया है।
अंग्रेजी : इसमें संदीप प्रवक्ता, मंजू कुमारी बीआरपी, सविता बीआरपी, रजनी बीआरपी, सोनिया जेबीटी को शामिल किया गया है।
गणित : इस विषय के ग्रुप में राजेंद्र प्रवक्ता, कीर्ति, कांता, रवींद्र बीआरपी, गीता कुमारी जेबीटी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed